Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 अप्रैल 2024, देहरादून। भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को हरिद्वार लोकसभा में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व विस प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने फूलमाला एवं पटका बनाकर उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई । इस दौरान पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस एवं विधानसभा प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

उनके साथ कमल थामने वालों में कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान, सोमवती ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल सिंह महासचिव एससी विभाग, प्रदीप, हरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश चौहान, आनंद चौहान, खुशहाल चौहान, करण चौहान, शिव कुमार, रविंद्र चौहान, विनोद, भगत, वीरेंद्र सैनी, तेजपाल प्रधान, मुकेश राठौर, सुशील, वीरेंद्र, मनोज, महिपाल, सूरजपाल, निवेश, सुनील, मांगेराम, जयपाल सिंह, अनुराग, शिवानी, श्रीमती विजय, नाती राम, राकेश, राजेश, कपिल, अजय गौड़, राजकुमार, संजय, संदीप कुमार, लवप्रीत, ओमवीर सिंह, अंकित कटारिया, फरमान, तस्लीम, उदय सिंह, संदीप, अजय, प्रमोद, सलीम, सोमपाल, नीतू, राम किशोर प्रमुख नाम रहे ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रवेश प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट, संजीव वर्मा, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!