Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँस्वास्थ

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह तबीयत में हुआ सुधार, उनकी कई तरह की जांचें की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2020, मंगलवार। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दो दिन से एम्स के आइसीयू में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। उनकी कई तरह की जांचें की गई हैं। कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। एम्स के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी कोरोना की जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें रात 8:45 बजे कार्डियक सेंटर में भर्ती किया गया था। एम्स के डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें हल्का बुखार भी था। इस वजह से उनकी कोविड की जांच भी कराई गई। लेकिन अब उन्हें बुखार नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को 10 मई की शाम को एम्स में भर्ती कराया गया है और तभी से उनका इलाज जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत खराब होने के कारण उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें सीने में दर्द की शिकायत है।

बता दें कि 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाइपास सर्जरी हुई थी। दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ. मनमोहन सिंह इस समय राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री थे।

डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत खराब होने के बाद कई नेताओं ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि हम पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंहजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा है कि डॉ. मनमोहनसिंह की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी प्रार्थना करते हैं। शायद इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, हमारे देश को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!