Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेंद्र पाल का निधन

देहरादून: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेंद्र पाल का दून में निधन हो गया। वह अस्सी वर्ष के थे। रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

बुधवार को दिन में ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनका हाल जानने पहुंचे थे। उत्तराखंड क्रिकेट को बीसीसीआइ की मान्यता के लिए भी पाल लगातार संघर्ष करते आ रहे थे।

दून निवासी राजेंद्र पाल ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अंतिम सांस ली। वर्ष 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पाल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। वे यूनाइटेड क्रिकेट ऑफ एसोसिएशन के सचिव थे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

एसोसिएशन के सदस्य रोहित चौहान के अनुसार, पिछले तीन दिन से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुख्यमंत्री रावत ने जब उनका हाथ पकड़ा तो उन्होंने आंखें खोली थीं। वे अपने पीछे दो बेटे दीपक और विवेक और पत्नी को छोड़ गए हैं।

पाल स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से रिटायर हुए थे। शिमला बाईपास रोड स्थित प्रकाश लोक से पाल का पार्थिव शरीर लक्खीबाग श्मशान घाट ले जाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!