Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की जुबानी, “60 का आंकड़ा पार हुआ तो मदन कौशिक सीएम”

टीएसआर के बयान से तो यही लग रहा, भाजपा के अंदरखाने पक रही खिचड़ी

टीएसआर के बयान के बाद आम हुई चर्चा, धामी के साथ खेला तो नहीं हो रहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, हरिद्वार। भले ही धामी के नाम पर भाजपा उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही हो लेकिन चुनाव में 60 का आंकड़ा पार करने के बाद भाजपा एक बार फिर से सीएम बदलने जा रही है। आज हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पहले तो इशारों में और फिर कार्यकर्ताओं के सवाल के जवाब में यही कहा है।

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अनुसार 60 का आंकड़ा पार होने पर मदन कौशिक को सीएम बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष है इस लिए 60 का आंकड़ा पार नहीं हुआ तो परेशानी हो सकती है। उसके बाद वह लोगों से अपील कर रहे थे कि कौशिक के कार्यकर्ता मदन कौशिक को सीएम देखने की मांग करने लगे, जिस पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक कदम आगे बढ़कर कह दिया कि पहले 60 का आंकड़ा तो पार कराओ फिर देखो मदन कौशिक मुख्यमंत्री बनेंगे।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत के भरे मंच से कहे गये यह वाक्य जैसे ही सोशल मीडिया में आये भाजपा में शीर्ष नेतृत्व के बीच नाराजगी देखने को मिली। कहा जा रहा है कि भाजपा में अंदर खाने सब कुछ सामान्य नहीं है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री का बयान धामी के साथ खेला हौबे की ओर इशारा कर रहा है, जिसका पूर्व में अंदेशा जताया जा चुका है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर अंदर की बात आज त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जुबान पर आ ही गई हो तो क्या भाजपा धामी के साथ धोखा कर रही है। युवा नेतृत्व का नारा खोखला है। मदन कौशिक को त्रिवेन्द्र सिंह रावत का खास माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जुबान ऐसे ही नहीं फिसली है, अंदर खाने कोई खिचड़ी जरुर पक रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!