Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

  • मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 
  • विधानसभा चुनाव – 2022 के मद्देनजर उन्हें बतौर चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश की दी जा सकती है जिम्मेदारी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सियासी तजुर्बे का इस्तेमाल भाजपा अब संगठन में करने की तैयारी में है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें बतौर चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी जा सकती है। त्रिवेंद्र पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव सह प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाओं को बल मिला है।

मार्च 2017 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत को इसी मार्च में अपना चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने से कुछ ही दिन पहले पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा उनका उपयोग केंद्रीय संगठन में कर सकती है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल से ठीक पहले सियासी गलियारों में यह चर्चा भी रही कि केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की उनकी कसक को दूर कर सकती है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और उत्तराखंड से नैनीताल के सांसद अजय भट्ट को टीम मोदी में शामिल होने का अवसर मिल गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका न मिलने पर माना गया कि पार्टी उनके तजुर्बे को देखते हुए उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भेंट की। हालांकि त्रिवेंद्र ने इन्हें महज शिष्टाचाjagranर भेंट ही बताया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने उनसे राज्य के राजनीतिक हालात और अन्य विषयों की जानकारी ली। बकौल त्रिवेंद्र, अमित शाह ने उन्हें 15 अगस्त के बाद फिर दिल्ली आने को कहा है।

इन मुलाकातों के बाद इस तरह की चर्चाएं जोर पकड़ गईं कि भाजपा उन्हें संगठन में अहम दायित्व सौंपने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक त्रिवेंद्र को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। त्रिवेंद्र उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड में भी प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। 15 अगस्त के बाद फिर अमित शाह से भेंट को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री को दी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य की जानकारीपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात के दौरान केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। त्रिवेंद्र के मुताबिक उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सपने के अनुरूप केदारपुरी नए कलेवर में निखर रही है। अब अगले चरण के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कवायद की जा रही है, लेकिन लगातार खराब मौसम इसमें दिक्कतें पैदा कर रहा है। परिस्थितियां सामान्य होते ही इन कार्यों में तेजी आएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दों के साथ ही अन्य विषयों के संबंध में भी प्रधानमंत्री से चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!