Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व सीएम निशंक बोले, “भाजपा ने विकास किया है और करेगी, जन आशीर्वाद से रिकॉर्ड जीत तय है”

“भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, मुस्लिमों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए किया कार्य” : पूर्व सीएम निशंक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्धारा आयोजित वर्चुअल सभाओं के क्रम में आज पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किय। देहारादून स्थित पार्टी स्टुडियो से किए अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि मोदी जी जैसे लोकप्रिय और दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का मौका मिला है अन्यथा एक प्रधानमंत्री कॉंग्रेस सरकार में थे, जिनके नाम आते ही निराशा हताशा छा जाती थी। प्रदेश में संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार के लाखों करोड़ के कार्य हैं जिन्हें हमें सिर्फ जनता तक पहुँचाना है और जन आशीर्वाद से रिकॉर्ड जीत तय है।
 
इस वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक महीने प्राणप्रण से जुट जाने का आग्रह किया ताकि 2025 में रजत जयंती से पहले ही उत्तराखंड का दशक बनाने के सपने को पूरा किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि आपके पुरुषार्थ से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उस पर 2014 से देश में मोदी जी के नेतृत्व में बह रही विकास की गंगा का उदाहरण हमारे सामने है। आज जनता को बरगलाने का काम करने वाली विपक्ष और मुख्यता कॉंग्रेस पार्टी तो सपने में भी, इस दौरान सूबे में हुए जबरदस्त विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकती है। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, मुस्लिम आदि समाज के सभी वर्गों के विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया है।

कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आपके एक वोट से प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ के विकास कार्य संपादित हो रहे हैं। आपके एक वोट से आयुष्मान योजना से सभी प्रदेशवासियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। आपके एक वोट से अटल आवास योजना से निराश्रित लोगों के सर पर छत की व्यवस्थता की जा रही है। एक वोट से चार धाम आल वेदर रोड समेत पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाया गया है, आपके एक वोट से पहाड़ में ट्रेन चलाने का सपना साकार हुआ है। एक वोट से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक करने, धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून पास कराने अनेकों अनेक राष्ट्र की दशा दिशा बदलने वाले कार्य हुए हैं।

इसी तरह आपके एक वोट से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी और प्रधानमंत्री मोदी जी द्धारा दिये 2025 में उत्तराखंड का दशक बनाने के लक्ष्य को अवशय पूरा करेगी। इस वर्चुअल सभा में हरिद्वार ग्रामीण के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, वर्चुअल जनसभा संयोजक पुष्कर काला, शेखर वर्मा, अजीत नेगी आदि अनेक पार्टी प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!