Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व सीएम हरीश रावत का AAP पर पलटवार

  • 5 साल के आंकड़े बता देंगे 10 हजार भर्ती की हकीकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) के 10 हजार युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षित करने के दावे पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सेना में भर्ती के आंकड़े से इस दावे की हकीकत सामने आ जाएगी।

दून दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कर्नल कोठियाल का समर्थन करते हुए उनकी ओर से सेना में भर्ती के लिए 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने की बात कही थी।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने केजरीवाल और कोठियाल दोनों के इस दावे को निशाने पर लिया।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली से आए एक मेहमान ने दावा किया कि उनके उत्तराखंडी सहयोगी ने 10 हजार से ज्यादा लड़कों को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि 2016 में उनकी सरकार ने सेना के सेवानिवृत्त जूनियर कमीशंड आफिसर को कालेजों में जाकर प्रशिक्षण दिलाने की योजना प्रारंभ की थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया।

जिला संयोजक भी करेंगे जिलों में प्रवास

भाजपा की बूथ सत्यापन समिति के सभी जिला संयोजक भी अपने जिलों में प्रवास व भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन के दिवस अधिकारी शाम को कार्यों की रिपोर्ट प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व अभियान की मुख्य टोली के सदस्य को देंगे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को बूथ सत्यापन अभियान को सफल बनाने के लिए समिति के संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने जिला टोली व जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की।

उन्होंने कहा कि बूथ समिति का सत्यापन का कार्य सामाजिक संरचना के आधार पर किया जा रहा है। बूथ समिति सत्यापन अभियान को टोली मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को केंद्रित करते हुए अभियान को सफल बनाया जाएगा।

बूथ समिति सत्यापन का कार्य विधानसभा चुनाव में विजय संकल्प के साथ पूरा किया जाए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक बूथ के कार्यों के आधार पर अभिलेखीकरण किया जा रहा है। इसमें जिला, शक्ति केंद्र और बूथ के नाम भी अंकित किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!