Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने असदुद्दीन ओवैसी को दी उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर रहने की सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं उमा भारती ने हैदराबाद से सांसद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर रहने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लखनऊ में कहा कि मैं तो औवैसी को डीसेंट आदमी समझती थी, लेकिन वह ऐसे नहीं हैं। वह तो बेहद ही इनडीसेंट हैं। लोगों के बीच विवाद कराने के बाद रोटी सेंकने का उनका फंडा उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने करारा हमला बोला है। उमा भारतीय ने कहा कि ओवैसी को विवादित बयानों पर क्षणिक लाभ भले ही हो, लेकिन उनका तिकड़म अधिक देर तक नहीं चलेगा। जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो यहां पर तो यह बिल्कुल सफल नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के भी सौ सीट पर चुनाव लडऩे पर उमा भारती ने कहा कि मुझको तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के एंटी मजनू स्क्वायड पर उनकी जुबान लड़खड़ाने के प्रकरण अभी याद हैं।

ओवैसी के उत्तर प्रदेश में लैला-मजनू के बयान पर उमा भारती ने पलटवार किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिन पहले ïकहा था कि वह उत्तर प्रदेश में लैला बन चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो उनको मजनू की तरह याद करते रहते हैं। इस पर उमा भारती ने कहा कि मैं ओवैसी को पहले एक डिसेंट आदमी समझती थी, इस तरह के बयान के बाद उनका असली चेहरा सामने आ गया। उमा भारती ने कहा कि मुझको नहीं पता कि कौन लैला है और कौन मजनूं, लेकिन मुझे यूपी का एंटी मजनूं स्क्वायड याद है।

उन्होंने कहा कि चुनाव नेता और उसके काम के आधार पर लड़े जाते हैं। उत्तर प्रदेश में तो औवैसी जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं, यह आधारहीन लोग हैं। इसमें बयानबाजी के आधार पर नहीं। योगी जी तो आदित्य हैं और वह सूर्य की तरह चमकेंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास होगा और अपराधी जेल में रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!