Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, मौजूदा हालात पर चिंता जताई, कहा ‘आज देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भूचाल आया हुआ है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2020, शुक्रवार। मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे कराकर भाजपा में कराए जा रहे प्रवेश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेरी चिंता सिर्फ प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि आज देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भूचाल आया हुआ है। ऐसी आशंका है कि इसका केंद्र बिंदु केंद्र में निहित है। मुझे उम्मीद है कि मेरी यह आशंका निराधार साबित होगी और आप लोकतंत्र की साख को बचाने के लिए आगे आएंगे। ऐसे अवसरवादी नेताओं को सरकार और दल में कोई स्थान नहीं देंगे, जिन पर प्रजातांत्रिक मूल्यों का सौदा करने का आरोप है। प्रदेश में विपक्ष के विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफे कराकर भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।

मप्र में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफे करा रही है भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि संघीय व्यवस्था के कारण भारत की विश्व में अलग पहचान है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस व्यवस्था पर प्रहार किया जा रहा है। जिन राज्यों में केंद्र सरकार से प्रतिपक्षीय सरकारें हैं। उन्हें अनैतिक तरीके से गिराया जा रहा है। मध्य प्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिराना भारत के प्रजातांत्रिक इतिहास का सबसे घृणित काम है। यह सोचकर भी दिल दहल जाता है कि जब एक ओर पूरा समाज कोरोना महामारी से लड़ रहा था, तब भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सहित कई मंत्रियों और विधायकों को लेकर सरकार गिराने के लिए बेंगलुरू चले गए थे।

सरकार गिराने के लिए 24 मार्च के पहले देश में लॉकडाउन लागू नहीं करने का आरोप लगाया 

जन चर्चा यह है कि प्रदेश के कई मतलबी और प्रलोभी नेताओं ने कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए 24 मार्च के पहले देश में लॉकडाउन लागू नहीं होने दिया। आज भी प्रतिपक्षीय विधायकों को प्रलोभित कर उनके इस्तीफे कराकर भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश की जनता पर उपचुनावों का बोझ डाला जा रहा है। इस पत्र पर भाजपा नेता डॉ. हितेष वाजयेपी ने कहा कि कमल नाथ का देश के प्रधानमंत्री को लिखा पत्र कांग्रेस संभालने में राहुल गांधी की अक्षमता की स्वीकार्यता है। अब वे निराश और हताश हो चुके हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने लोकतंत्र में गांधी परिवार के अंतिम समय की घोषणा कर दी है। अब वे थक गए हैं, यह भी बता दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!