Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का 93 वर्ष की उम्र में कोरोना से हुआ निधन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुःख व्यक्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, जयपुर। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार को 93 वर्ष की उम्र में कोरोना के कारण निधन हो गया। पूर्व सीएम पहाडिय़ा के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यालयों में आज अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिग्गज कांग्रेसी नेता जगन्नाथ पहाडिय़ा के निधन पर दुख जताया है।

जानकारी हो कि कांग्रेसी नेता और राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार रात को गुड़गांव के एक अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया, अस्पताल में कई दिनों से कोरोना का इलाज चला रहा था। सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा।

पहाड़िया के निधन पर सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत विभिन्न नेताओं ने दुख जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाडिय़ा ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए। उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है, प्रारंभ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर राजस्थान में गुरुवार को 1 दिन का राजकीय शोक  रहेगा। प्रदेश में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा  मंत्रिपरिषद की बैठक में पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी।

 विदित रहे कि पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। वे बाद में बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। पहाड़िया राजस्थान के सीएम रहे थे। उन्होंने प्रदेश में संपूर्ण शराबबंदी लागू की थी। वे 1957, 1967, 1971 और 1980 में चार बार सांसद रहे। वहीं 1980, 1985, 1990 और 2003 में विधायक चुने गए थे।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!