Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“कांग्रेस के सत्ता में आते जनभावना को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा नया भू-कानून ” : हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही जनभावना को ध्यान में रखकर नया भू-कानून तैयार किया जाएगा। इस कानून के तहत जिस गरीब व्यक्ति की जमीन छीनी गई है, उसे जमीन वापस दिलाई जाएगी।

कल बुधवार, 2 फ़रवरी को कैनाल रोड स्थित एक फार्महाउस के सभागार में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया। इस मौके पर कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि घोषणा पत्र को सरकार बनने पर एक्शन डाक्यूमेंट के रूप में लिया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 500 रुपये से अधिक नहीं होंगे। कांग्रेस हर उपभोक्ता को 418 रुपये सब्सिडी देगी। प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 40 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिलेगी। हर गांव-हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। पांच साल में सरकार चार लाख युवाओं को रोजगार देगी। पहले वर्ष में सरकार उपभोक्ताओं को 100 यूनिट निःशुल्क बिजली देगी, अगले वर्ष इसे बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था, जिसके बाद भाजपा सरकार बैकफुट पर आई। कहा कांग्रेस सरकार पत्रकार बोर्ड का गठन करेगी। संसाधन जुटाने के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। सिडकुल में कितने उद्योगों ने उत्तराखंड के 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया है, इसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सरकार बनने के पहले दिन से ही रोजगार सृजन पर हमारा फोकस रहेगा। सरकारी क्षेत्रों में तो रोजगार के अवसर मिलेंगे ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे, उपनल कर्मचारियों, अतिथि शिक्षक, सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में डेढ़ गुना का इजाफा किया जाएगा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विभागों के पद रिक्त न रहें, इसके लिए जिला स्तर कर्मचारियों का कैडर बनाने पर विचार किया जाएगा। किसी भी विभाग में पद खत्म नहीं होने दिए जाएंगे।

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक, नजूल भूमि विवाद सुलझाने के अलावा शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में बंद पड़े उद्योगों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

आज इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, कांग्रेस नेता डाo हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रकाश पांडे, शूरवीर सिंह सजवान, कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे, गोदावरी थापली, राजेश धर्माणी, लालचंद शर्मा, एडवोकेट संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!