Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अस्पताल से डिस्चार्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त पूर्व सीएम ने कहा कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। एकाध दिन में  जनता की सेवा में हाजिर होंगे।

बता दें, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। छाती में भारीपन व चक्कर आने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी ईसीजी, ईको, अल्ट्रासाउंड, एमआरआइ व बीपी आदि की जांच की गई। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई।

चिकित्सकों ने उन्हें चौबीस घंटे के लिए भर्ती किया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को वर्टिगो की दिक्कत है। जिसमें गर्दन हिलाने पर चक्कर आते हैं। दो-चार दिन आराम के बाद यह समस्या ठीक हो जाएगी।

पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा व कांग्रेस के तमाम नेता व उनके प्रशंसक अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। दूसरे दिन भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। विधायक गणेश जोशी समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और पूर्व सीएम का हाल जाना।

बताया जा रहा है कि चिकित्सक उन्हें चौबीस घंटे और अस्पताल में भर्ती रहकर आराम की सलाह दे रहे थे, लेकिन अस्पताल में लोगों की बढ़ती भीड़ को देख मंगलवार की शाम को पूर्व सीएम ने उन्हें डिस्चार्ज करने की बात चिकित्सकों से कही। कहा कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। एकाध दिन घर पर रहकर ही आराम करेंगे।

इधर, स्वयं हरीश रावत ने ट्वीट कर अपने बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 12 अक्टूबर को डेंगू के मरीजों को समुचित उपचार न मिलने पर वह विधायक ममता राकेश के साथ उपवास पर बैठेंगे। हरीश रावत ने उपवास पर बैठने की घोषणा पहले से की हुई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने पर लग रहा था कि उपवास का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!