Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व० डॉ० इन्दिरा हृदयेश पंचतत्व में विलीन, चित्रशिला घाट पर उमड़े अपार जनसमूह ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को दी अंतिम विदाई

  • रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया।
  • उनके पुत्र सुमित हृदयेश, संजीव शर्मा तथा सौरभ शर्मा द्वारा दी गई मुखाग्नि।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, हल्द्वानी (सूचना)। नेता प्रतिपक्ष, क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व० डॉ० श्रीमती इन्दिरा हृदयेश आज, सोमवार को पंचतत्व मे विलीन हुई। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सुमित हृदयेश, संजीव शर्मा तथा सौरभ शर्मा द्वारा दी गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत स्व० डॉ० श्रीमती इन्दिरा हृदयेश का अन्तिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट पर किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। अन्तिम विदाई के दौरान अपार जनसमुह अन्तिम संस्कार में उमडा तथा लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी तथा ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा इन्दिरा तेरा नाम रहेगा’ का उद्घोष भी किया।

डॉ० इन्दिरा हृदयेश के पार्थिक शव पर उनके आवास संकलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक, सांसद अजय भटट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने स्वर्गीय हृदयेश के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर  उन्हें श्रद्वांजलि दी।

[box type=”shadow” ]अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इन्दिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य मे सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा डॉ० हृदयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति मे बड़ी भूमिका निभाई है वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनैतिज्ञ तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी। विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती थी। उन्होंने जीवन की आंखरी सांस तक जनसेवा की और विधायक, एमएलसी मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष के रूप में सेवाएं देकर जनसेवा की विशाल विरासत को छोडा है। डॉ० हृदयेश प्रदेश का एक मजबूत स्तम्भ रही है। लम्बे समय तक उनके कार्यो को याद रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० इन्दिरा हृदयेश की स्मृति में किसी बड़े विकास कार्य का नामकरण किया जायेगा। [/box]

अन्तिम संस्कार से पूर्व डॉ० हृदयेश का पार्थिव शरीर को उनके आवास संकलन तथा स्वराज आश्रम में जनता के लिए अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। जहाँ बड़ी संख्या मे पहुँचकर लोगों ने अपने प्रिय नेता के अन्तिम दर्शन किये तथा श्रद्वासुमन अर्पित कर उनको अन्तिम विदाई दी।

गौरतलब है कि विगत रोज रविवार को डॉ० हृदयेश का दिल्ली में निधन हो गया था, रविवार की देर सायं उनका पार्थिव शरीर उनके आवास संकलन हल्द्वानी पहुँचा।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

चित्रशिला घाट में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल, पूर्व केैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव आर्य, राजेश शुक्ला, रामसिह कैड़ा, आदेश चैहान, पुष्कर धामी, हरीश धामी,नवीन दुम्का, काजी मो० निजामुद्दीन,देशराज कर्णवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, डॉ० महेन्द्र सिह पाल, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रकाश रावत, पूर्व दर्जामंत्री रेनू अधिकारी, अजय राजौर, तरूण बंसल, पूर्व विधायक दान सिह भण्डारी, नारायण पाल, ललित फर्सवाण, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेन्द्र यादव के अलावा दीपक बलूटिया, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, हेमन्त बगड़वाल, मयंक भटट, नवीन वर्मा, आरसी बिंजौला, हाजी मो० अकरम, कमल कफलटिया, टीटू शर्मा, महेश जोशी, हेमन्त साहू के अलावा आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री अरिवन्द सिह हृयांकी,आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्व्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त सचिव मा० मुख्यमंत्री डॉ० पराग मधुकर धकाते सहित अनेक गणमान्य लोगों ने एवं अधिकारियों ने स्व० डॉ० इन्दिरा हृदयेश को पुष्पचक्र भेंट कर कर श्रंद्धाजलि अर्पित की।

[box type=”shadow” ]पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉo इन्दिरा हृदयेश के निधन पर मुख्यमन्त्री का शोक संदेश

 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!