Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

जूनियर बुमराह (दून के अक्षज त्रिपाठी) को ट्रेनिंग देंगे आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2021, मंगलवार। महज छह साल के अक्षज को लोग प्यार से ‘जूनियर बुमराह’ बुलाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे एक्शन से गेंदबाजी करने के चलते इंटरनेट मीडिया पर छाए दून के अक्षज त्रिपाठी की ख्याति ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच गई है। अक्षज के हुनर से प्रभावित होकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन बुकानन ने उन्हें ट्रेनिंग देने की बात कही है। इसके लिए जॉन ने हाल ही में अपनी टीम को अक्षज के घर भेजकर उनकी गेंदबाजी की वीडियोग्राफी कराई थी। अक्षज के स्वजनों की मानें तो जॉन खुद उनसे मिलने के लिए जल्द ही दून आ सकते हैं।

मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चोपड़ा गांव के रहने वाले अक्षज के पिता डीपी त्रिपाठी दून में डीआरडीओ में विज्ञानी हैं और मां रेखा डंगवाल उत्तराखंड जल विद्युत निगम में अधिशासी अभियंता। डीपी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पहले अक्षज का गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उनके गेंदबाजी एक्शन को देखकर जोकि काफी हद तक जसप्रीत बुमराह जैसा है, सभी ने तारीफ की। क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियां भी अक्षज की कायल हो गईं। उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर उसकी सराहना की। इस फेहरिस्त में जॉन भी शामिल हैं। उन्होंने भी वीडियो पर कमेंट किया था।

इसके बाद कोलकाता से उनकी टीम के कुछ सदस्य देहरादून आए। उन्होंने अक्षज को गेंदबाजी करते हुए देखा और उसका वीडियो शूट किया। जल्द ही जॉन इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करेंगे। डीपी त्रिपाठी ने बताया कि जॉन की टीम हमसे लगातार संपर्क में है। टीम ने उन्हें बताया कि खुद जॉन ने अक्षज को प्रशिक्षण देने की बात कही है।

जिस वीडियो से अक्षज रातोंरात प्रसिद्ध हुए, उसे अब तक सवा करोड़ लोग देख चुके हैैं। इस वीडियो को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एवं कोच पॉल निक्सन ने भी सराहा और उसे भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य बताया। आइपीएस दीपांशु काबरा ने भी अक्षज के वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर जसप्रीत व मुंबई इंडियंस को टैग किया था।

दून के शिक्षांकुर स्कूल में कक्षा दो के छात्र अक्षज ने तीन वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अक्षज अपने स्कूल बैग में गेंद रखकर ले जाते हैं। स्कूल में भी मौका मिलने पर अभ्यास करते हैं। वह अन्य बच्चों की तरह कार्टून नहीं देखते, बल्कि रोजाना छह से सात घंटे गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं।

जॉन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हैं। वह कई साल तक ऑस्ट्रेलिया के कोच रहे। उनके कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो बार वर्ष 1999 और 2003 में वल्र्ड कप जीता। इसके अलावा भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी कोचिंग में कई रिकॉर्ड कायम किए, जो अभी तक कायम हैैं। जॉन आइपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच रहे हैं। इसके अलावा भी वह क्रिकेट से जुड़ी कई संस्थाओं से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!