Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में निरंतर अभियान चलाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए बाजारों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवाने के लिए बाजारों में प्रतिदिन निरीक्षण अभियान चलाते हुए मानकों का अनुपालन करवाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अुनपालन में आज जनपद जिला प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने पर 90 लोगों के चालान किए गए, जिनमें नगर क्षेत्र देहरादून में 50, मसूरी में 30, कालसी में 10 व्यक्तियों के चालान किए गए।

जिलाधिकारी द्वारा कोविड संक्रमण की दृष्टिगत पल्टर बाजार के सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, अपर मजिस्ट्रेट माया दत्त जोशी, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय रविन्द्र कुमार जुवांठा, प्रभारी तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र सिंह, विशेष भूमिअध्यापित अधिकारी शैलेन्द्र नेगी की तैनाती की गई।

जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाने तथा इसके लिए बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनमानस से अनुरोध किया कि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक आने से बचे यदि आवश्यक होने पर मास्क जरूर लगाएं तथा कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें। उन्होंने बुर्जुगों एवं बच्चों, कोमोर्बिडिटी अवस्था वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में आने से बचने का अनुरोध किया।

सम्बंधित खबर के लिए यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/dm-dr-r-rajesh-kumar-and-dig-ssp-janmejay-khanduri-inspected-paltan-bazar-in-view-of-increasing-cases-of-kovid-infection/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!