Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहली बार एक दिन में 14 मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 113 पर पहुँचा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, बुधवार। कोरोना के लिहाज से मंगलवार उत्तराखंड पर भारी पड़ा। प्रदेश में पहली बार एक दिन में 14 मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक सात नैनीताल जिले में हैं। इसके अलावा बागेश्वर और पौड़ी जिले में दो-दो और ऊधमसिंह नगर में तीन केस पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 113 पर पहुंच गया। दूसरे राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासियों की आमद बढ़ने से स्थिति दिन-प्रतिदिन विकट होती जा रही है। बल्कि अब इनके संपर्क में आए लोग भी संक्रमित पाए जा रहे हैं। पिछले 11 दिन में प्रदेश में कोरोना के 48 मामले सामने आ चुके हैं। चिंताजनक पहलू यह कि धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिले वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 429 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इनमें 415 की रिपोर्ट नेगेटिव है। पौड़ी में कोरोना संक्रमित मिला नैनीडांडा ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय युवक दस मई को गुरुग्राम से हल्द्वानी पहुंचा था। ग्यारह मई की रात वह हल्द्वानी से हरिद्वार आया। 13 मई को वह हरिद्वार से कोटद्वार के दशहरा मैदान में पहुंचा, जहां से स्वास्थ्य जांच के बाद उसे बस से घर भेजा गया था। इसमें 22 यात्री सवार थे। 17 मई को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

बताया गया कि घर पहुंचने पर युवक नौ लोगों के संपर्क में आया था, जिन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा पूरी ग्राम सभा सील कर दी गई है। उसके संपर्क में आए लोगों को भी तलाशा जा रहा है।  वहीं पौड़ी जिले के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की रिपोर्ट भी देर शाम पॉजिटिव मिली। टिहरी जिले के कीर्तिनगर का रहने वाला यह युवक 10 मई को गुरुग्राम से आया था।

उधर, कुमाऊं में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एक ही दिन में 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटव केस में ऊधमसिंहनगर के किच्छा में एक 19 वर्षीय युवती और 13 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ये दोनों चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले युवक के भाई-बहन हैं। युवक गुरुग्राम से लौटा था। इसके अलावा बाजपुर निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा बागेश्वर और नैनीताल में मिले संक्रमित लोग भी मुंबई, गुरुग्राम और अन्य शहरों से लौटे थे। प्रदेश में अब तक 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक महिला की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है।

मंगलवार को मिले संक्रमित

नैनीताल-7

ऊधमसिंह नगर-3

पौड़ी-2

बागेश्वर-2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!