Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डचमोली

विधानसभा अध्यक्ष ने पहली बार सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला समूहों को सौंपने की पहल की

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2023, सोमवार, गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी है। इसकी शुरुआत इसी बजट सत्र से की गई है। हालांकि इस सत्र में महिला समूहों की ओर से मंडुवा, झंगोरा समेत पहाड़ी दालों से बनने वाले पकवान परोसे जाएंगे। अन्य पकवान की व्यवस्थ पूर्ववत निजी कैटरिंग के माध्यम से ही की जाएगी। समूह से जुड़ी महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए #विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यह पहल की है। गैरसैंण में सरकार साल में एक बार सत्र आयोजित करती है। अभी तक सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था निजी कैटरिंग के माध्यम से की जाती है।

इस पर लाखों रुपये का खर्च होता है। भोजन बनाने के लिए राशन व अन्य सामान देहरादून से ही जाता है। सरकार का फोकस महिला स्वयं सहायता समूह की आजीविका बढ़ाने पर है। चमोली जिले में कई महिला समूहों के माध्यम से पहाड़ी पकवान तैयार किए जाते हैं। पहली बार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला समूहों को सौंपने की पहल की है।

बजट सत्र में महिला समूहों के माध्यम से तैयार किए जाएंगे पहाड़ी व्यंजन
13 मार्च 2023 से शुरू होने वाले बजट सत्र में महिला समूहों को मंडुवा के आटे की रोटी, झंगोरे की खीर, काला भट्ट, तोर, गहत की दाल समेत अन्य #पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। अभी तक महिला समूहों के पास इतने संसाधन नहीं है कि वे प्रतिदिन 6 से 7 सौ लोगों के लिए ब्रेक फार्स्ट, लंच और डिनर तैयार कर सके, लेकिन आने वाले सत्र के लिए महिला समूहों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

हमारा प्रयास है कि समूहों के माध्यम से काम करनी वाली महिलाओं की आजीविका बढ़े। बजट सत्र में महिला समूहों के माध्यम से भी पहाड़ी व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इससे जहां उत्तराखंड के मोटे अनाजों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, महिला समूहों की आजीविका बढ़ेगी। आने वाले समय में सत्र के दौरान कीचन का जिम्मा महिला समूहों को दिया जाएगा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!