Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

दस साल से बारिश की बूंदे सहेज रहे हैं यह भूवैज्ञानिक

देहरादून: जल ही जीवन है इसे अगर आज नहीं बचाया तो कल ‘जीवन’ संकट में होगा। अगर हम आज नहीं जागे तो भविष्य की पीढ़ी को इससे जूझना होगा। भविष्य में ऐसी गंभीर स्थिति न बने इसके लिए दून निवासी ओएनजीसी के भू वैज्ञानिक 59 वर्षीय अनिल नेगी दस वर्षों जल संचय की मुहिम चला रहे हैं। जल की बूंद-बूंद सहेजने के संकल्प को लेकर वह लोगों को जल बचाने और इसके संरक्षण के तरीके बता रहे हैं।

उन्होंने जलसंरक्षण की मुहिम अपने घर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग से की है। उनका कहना है कि अगर उनका छोटा सा प्रयास लोगों को जल संचय के लिए जागरूक कर सका तो उनकी मुहिम सार्थक सिद्ध होगी।

शहर में सरकारी भवनों में तो वर्षा जल संचय को लेकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन आम लोग इस ओर अभी भी जागरूक नहीं हैं।

नेशविला रोड निवासी अनिल नेगी पिछले 10 सालों से जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। उनकी जल संरक्षण की मुहिम से जुड़कर कई लोग अपने घरों में वर्षा जल संचय कर रहे हैं। अनिल बताते हैं कि वर्ष 2008 में असम से तबादला होकर वह दून आए थे। तब उन्होंने वर्षा जल संचय के लिए अपने घर पर स्टोरेज टैंक बनवाया था।

इसी के साथ दो साल पहले दो टैंक और बनवाए। इस मुहिम में उनकी पत्नी अल्का नेगी जो विवर्ली स्कूल की प्रधानाचार्य भी हैं और उनके पुत्र अभिजय नेगी भी सहयोग करते हैं। अभिजय मैड संस्था के अध्यक्ष हैं।

इस तरह सहेजा जाता है वर्षा-जल

अनिल के घर पर 4500 लीटर का एक अंडर ग्राउंड स्टोरेज टैंक बनाया गया है। इसके अलावा आंगन में दो हजार लीटर के दो टैंक भी हैं। जिसमें टीन शेड के पानी को पाइप के जरिए एकत्रित किया जाता है। साथ ही दो हजार वर्ग फीट की छत से वर्षा के पानी को पाइप के जरिए स्टोर किया जाता है। इस पानी का उपयोग गार्डनिंग, टॉयलेट, फर्श की सफाई आदि कार्यों के लिए किया जाता है।

आरो के वेस्ट पानी का भी करते हैं इस्तेमाल 

आरो के वेस्ट पानी को एक ड्रम में एकत्रित कर अनिल नेगी गार्डनिंग और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। जिससे एक दिन में करीब 750 मिली पानी की बचत होती है।

इसके अलावा उनके घर में नहाने के लिए शावर की जगह बाल्टी का प्रयोग किया जाता है। उनका कहना है कि शावर से नहाने के दौरान तीन गुना अधिक पानी खर्च होता है।

पानी के संरक्षण को लेकर लोगों से करेंगे अपील

अनिल घर पर ही छोटी-छोटी आदतों के जरिए पानी बचाने को लेकर एक वीडियो बना रहे हैं। जिसे वह जल्द ही यूट्यूब पर जारी कर लोगों को जल का व्यर्थ इस्तेमाल न करने और इसके संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!