Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूँ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

किसानों को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है

गेहूँ खरीद की सभी तैयारियों को तय समय पर अधिकारी कर लें पूर्ण : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2023, शुक्रवार, देहरादून। आज #खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूँ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार भवन में खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, यू.पी.सी.यू., उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ लि०, नैफेड, एन.सी.सी.एफ. के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने रबी-खरीद सत्र 2023-24 के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होनें कहा कि वर्तमान में हमारे पास 02 लाख 20 हजार मीट्रिक टन की भण्डारण क्षमता है, उन्होनें कहा कि भारत सरकार द्वारा रबी खरीद सत्र 2023-24 का समर्थन मूल्य घोषित किया जा चुका है जिसमें गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति कुन्तल रखा गया है।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी बहुत सी संस्थायें जैसे एफसीआई, सहकारिता, कृषि, यूपीसीयू, नेफेड आदि के द्वारा क्रय केन्द्र खोले गये हैं जिनके द्वारा किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होनें कहा कि जिन क्रय केन्द्रों की रिपोर्ट तथा भुगतान संतोषजनक रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नामित करने तथा ऐसे क्रय केन्द्रों को बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। साथ ही कहा कि रबी खरीद का सत्र 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक रहेगा। उन्होनें कहा कि किसानों को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। उन्होनें कहा कि किसानों को अपने खाद्य पदार्थों को कम मूल्य पर न बेचना पड़े इसके लिए क्रय केन्द्रों को नामित किया जाता है।

इस अवसर पर सचिव खाद्य बृजेश संत, अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक खाद्य पी.एस. पांगती तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!