Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनायें ये 5 टिप्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। मानसून में नमी का स्तर बढऩे के साथ-साथ कई दिनों तक धूप नहीं निकलती है। ऐसे में अगर कपड़े ढंग से नहीं सूखते हैं तो उनमें से बदबू आने या फफूंद लगने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वैसे कुछ लोग वॉशिंग मशीन ड्रायर की मदद से कपड़े सुखाकर इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन जिनके पास ड्रायर नहीं है, उनके लिए मानसून में कपड़े सुखाना मुश्किल हो जाता है। आइए इसके लिए कुछ टिप्स जानते हैं।

एक साथ ज्यादा कपड़े धोने से बचें
जिन लोगों के पास वॉशिंग मशीन है या फिर समय की कमी है, वे एक साथ कपड़े धोना सही समझते हैं, लेकिन मानसून में ऐसा करने से बचें। इससे आपको न सिर्फ कपड़ों को सुखाने में, बल्कि उन्हें रस्सियों पर फैलाने में भी दिक्कत आ सकती है। इसके अतिरिक्त अगर आप इन कपड़ों को कमरों में फैलाते हैं तो इससे पूरा कमरा बिखरा-बिखरा लगता है, इसलिए अपने रोजाना के पहने गए कपड़ों को धोएं ताकि उन्हें सुखाना आसान हो।

कपडों को सुखाने से पहले अच्छी तरह से निचोड़ें
अगर आप हाथ से कपडों को धोते हैं तो उन्हें सुखाने से पहले अच्छी तरह से निचोड़ें क्योंकि उनमें पानी रह गया तो उन्हें सूखने में काफी समय लग सकता है। जैसे कि अगर आप कोई चादर या फिर बड़ा कपड़ा धो रहे हैं तो परिवार के किसी सदस्य को एक कोना पकड़ाएं और आप दूसरे कोने को पकडक़र इसे अच्छी तरह निचोड़ दें। इसके बाद इसे रस्सी पर सही से फैला दें।

स्टैंड का करें इस्तेमाल
स्टैंड की मदद से आप मानसून के दौरान गीले कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। दरअसल, इसे घर के अंदर किसी भी कमरे में रखा जा सकता है और इसमें कपड़ों को टांगकर पंखे के नीचे आसानी से सुखाया जा सकता है। बस जब भी आपको लगे कि धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है तो कपड़े धोने के बाद उन्हें कपड़े के स्टैंड पर लटका दें ताकि यह पूरी तरह से सूख जाएं।

हीटर का करें इस्तेमाल
आमतौर पर हीटर का इस्तेमाल कमरे की ठंडक को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन जब बारिश में कपड़े सुखाने हों तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कमरे में सुखाए गए कपड़ों में बची हुई नमी कम हो जाएगी। अगर आपकी कोई जींस या फिर कोई भी मोटा कपड़ा कहीं से गीला रहा गया है तो एक कमरे में हीटर चालू करें और उसके आगे गीले कपड़ों को फैला दें।

लाइन ड्राइंग : कपड़े सुखाने का एक आसान तरीका
जब आपको लगे कि बारिश नहीं आने वाली है तो लाइन ड्राइंग कपड़े सुखाने का एक आसान तरीका है। इसके लिए पहले एक खुले मैदान (जो भी आपके घर के पास मौजूद हो) में कुछ रस्सियों को कसकर बांधें और इनका इस्तेमाल कपड़ों को सुखाने के लिए करें। इस तरह कपड़ों को न सिर्फ सही से जगह मिलती है, बल्कि वे अच्छी तरह सूख भी जाते हैं। मानसून में कपड़ों की दुर्गंध दूर करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!