Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
स्वास्थ

छाती के बलगम और जकड़न से राहत पाने के लिए अपनायें ये 5 घरेलू नुस्खे

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2023, शुक्रवार, देहरादून। कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में बारिश का मौसम है। ऐसे में मौसमी बुखार, खांसी, सर्दी और फ्लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।इससे छाती में अकसर जकड़न और बलगम का जमाव हो जाता है। इससे खांसी आती है और सांस लेते समय घरघराहट की आवाज का अनुभव होता है। इससे राहत पाने के लिए दवाइयों की बजाय प्राकृतिक और घरेलू उपचार का विकल्प चुनें।चलिए फिर आज इसी से जुड़े 5 असरदार घरेलू नुस्खे जानते हैं।

अदरक
अदरक एक प्राकृतिक डिकॉन्जेस्टेंट के रूप में काम करता है और यह अतिरिक्त बलगम संचय को साफ करके फेफड़ों को आराम पहुंचाता है। लाभ के लिए अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाएं या उबलते पानी में इस मसाले के कुछ टुकड़े डालकर अदरक की चाय बनाएं। इस चाय केे सेवन से आपको ये फायदे भी मिलते हैं।आप चाहें तो ताजे अदरक के रस को कुचले हुए तुलसी की पत्तियों और शहद के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

हल्दी
हल्दी भी छाती में बलगम के जमाव से राहत दिलाने और आपको बेहतर सांस लेने में मदद करती है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह फेफड़ों में सूजन को प्रबंधित करने में मदद करती है।लाभ के लिए उबलते पानी में हल्दी पाउडर, काली मिर्च और शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को पी लें।कई औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी से ये फायदे भी मिलते हैं।

नींबू
नींबू विटामिन- सी से भरपूर होता है, जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि वायुमार्ग में सूजन को कम करने के लिए भी उपयोगी है।लाभ के लिए शहद के साथ थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और फिर पूरे दिन नियमित अंतराल पर एक बड़ी चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें।इससे नुस्खे से खांसी, बंद नाक और गले और फेफड़ों में जलन से तुरंत राहत मिल सकती है।

थाइम
थाइम में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं, फेफड़ों की मांसपेशियों को शांत कर सकते हैं और ठीक से सांस लेने के लिए बंद वायुमार्ग को खोल सकते हैं।इसमें एंटी-स्पास्मोडिक, एक्सपेक्टोरेंट (बलगम को बाहर निकालने वाला) और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते है, जो बलगम को कम कर सकते हैं।लाभ के लिए आप थाइम की चाय बनाकर पी लें या फिर इसके एसेंशियल ऑयल को गर्म पानी में मिलाकर इससे गरारे करें।

भाप लें
छाती में बलगम के जमाव से राहत पाने के लिए भाप लेना काफी मददगार है।अध्ययनों के मुताबिक, गर्म पानी से नहाने या गर्म पानी से भरे बर्तन से भाप लेने से बलगम पतला हो जाता है, जिससे यह आसानी से निकल जाता है।यह खांसी, सर्दी और बंद वायुमार्ग से राहत दिला सकता है।बेहतर परिणामों के लिए आप उबलते पानी में नीलगिरी का तेल भी मिला सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!