Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

पेट दर्द होने पर अपनायें ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। गैस, सूजन और ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं है, जिनके आम लक्षणों में पेट दर्द शामिल है। इसके अतिरिक्त ज्यादा खाने या फिर अधिक तैलीय और मसालेदार चीजों के सेवन से भी आप पेट दर्द का अनुभव कर सकते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप दवाइयों का सेवन करने की जगह घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाने से पेट दर्द तुरंत दूर हो सकता है।

पुदीने का पानी पियें
पेट दर्द से छुटकारा दिलाने में पुदीना एक हीलिंग जड़ी-बूटी की तरह काम करता है। लाभ के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को चबाएं। आप चाहें तो पुदीने की 4-5 पत्तियों को एक कप पानी में उबाल लें और फिर पानी को गुनगुना करने के बाद इसका सेवन करें। इससे पाचन क्रिया और गैस का दर्द ठीक होगा। इसके अतिरिक्त पुदीने और अदरक को पीसकर इसे गर्म पानी के साथ लेने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

अदरक का उपयोग करें
विभिन्न अध्ययनों ने पेट दर्द के इलाज में अदरक की प्रभावकारिता को प्रदर्शित किया है क्योंकि यह मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का एक प्राकृतिक स्रोत है। यही कारण है कि पेट दर्द ठीक करने वाली अधिकांश गोलियों में अदरक एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में मौजूद होता है। लाभ के लिए आपको बस इतना करना है कि ताजा अदरक के रस को पानी में मिलाकर पिएं या ताजी अदरक को अच्छे से चबाकर निगल लें।

सेब का सिरका आएगा काम
अगर आपको पेट दर्द के साथ मतली, एसिडिटी, सूजन और अपच भी है तो सेब का सिरका इन सभी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यह आपके पेट के क्क॥ स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। लाभ के लिए बस एक कप पानी में थोड़ा-सा सेब का सिरका और थोड़ा शहद मिलाकर इसे धीरे-धीरे पिएं।

जीरा पानी का सेवन करें
जीरा कुछ ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आसानी से खाना पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच जीरा लें और उसे लगभग 2 कप पानी में 15 से 20 मिनट उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो इस मिश्रण को छानकर ठंडा होने दें और फिर खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।

एलोवेरा जूस भी है प्रभावी
एलोवेरा जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो पेट दर्द, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्राइटिस और सूजन को ठीक कर सकता है। इसके साथ ही यह आपको कब्ज, कोलाइटिस और ढ्ढक्चस् जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इस जूस को पीने से पेट का अल्सर भी ठीक हो सकता है और पाचन में सुधार होता है। लाभ के लिए एक ब्लेंडर में ताजा एलोवेरा जेल और पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर उसे पी लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!