Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तर भारत, दिल्ली व पंजाब सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में छाया रहा घना कोहरा

आकाशआकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2020, गुरुवार।  आज यानी 24 दिसंबर को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया। पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ रही। इसके साथ ही दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिल्ली के पालम में आज सुबह 8.30 बजे तक 7.5 ℃ तापमान दर्ज किया गया, जो अगले 24 घंटों के दौरान 0.4 ℃ तक बढ़ने की संभावना है। उधर, सफदरजंग में 4.5 ℃ तापमान दर्ज किया गया है जो अगले 24 घंटों के दौरान 0.5 ℃ तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त कोहरा छाए रहेगा। घने कोहरे के चलते लोगों को सुबह-सुबह काम करने में परेशानी हुई। पहले ही सर्दी का सितम झेल रहे लोगों के लिए कोहरा बड़ी समस्या बन गया है। ज्यादातर राज्यों में सर्द हवाओं के साथ-साथ पारा भी लुढ़क गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में घने कोहरे के साथ- साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में कोई भी इजाफा नहीं होगा।

दिल्ली में अगले दो दिनों और बढ़ेगी ठंड

दिल्ली एनसीआर में जहां पर आज घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते कई स्थानों पर तो विजिबिलिटी शून्य भी रही और लोग फॉग लाइट के जरिये अपना सफर तय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक,  बुधवार को  दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया था।  जिसके चलते सुबह के वक्त दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है।

यूपी में सुबह-शाम की गलन बरकरार

उधर यूपी में आज सुबह के वक्त के घना कोहरा रहा तो राजधानी लखनऊ में ठंड से कुछ राहत मिली है। कई दिनों से लुढ़क रहा पारा बुधवार को थम गया। हालांकि यहां पर सुबह के वक्त हवाओं की वजह से सुबह-शाम गलन बरकरार रही। वहीं प्रदूषण भी कायम है। कई स्थानों का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया।

उत्तराखंड में क्रिसमस तक बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में क्रिसमस के मौके पर  मौसम बदलने की संभावना है। 25 और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहेगा। हालांकि धूप खिलने से यहां पर सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूरज छिपते ही मैदान से लेकर पहाड़ों तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!