Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

फ्लाईओवर नहीं जोगीवाला चौक पर बनेगा गोलचक्कर, प्रस्ताव शासन को भेजा

देहरादून। हरिद्वार हाईवे पर जोगीवाला चौक पर फ्लाईओवर के विकल्प के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सर्वे चौक की तर्ज पर गोलचक्कर की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन की मुहर लगने के बाद नए साल में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इस योजना पर फ्लाईओवर पर आने वाले खर्च से आधा की पैसा लगेगा। साथ ही कम लोग प्रभावित होंगे।

हरिद्वार हाईवे के मोहकमपुर में आरओबी बनने के बाद अब जोगीवाला चौक पर जाम लग रहा है। रिस्पना और हर्रावाला की तरफ से आने वाले वाहनों की रफ्तार यह थम जाती है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने पहले फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई थी। इसका अनुबंध भी एक कंपनी के साथ कई साल पहले हुआ था। मोहकमपुर आरओबी के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने भी यहां जल्द फ्लाईओवर बनाने की बात कही थी। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने फ्लाईओवर के अलावा यहां गोलचक्कर यानि चौक की योजना को ज्यादा फायदेमंद बताया है।

यही कारण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इसका प्रस्ताव तैयार शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार, यहां सर्वे चौक की तर्ज पर गोलचक्कर बनाया जाएगा। इससे रिंग रोड, बद्रीपुर रोड और हरिद्वार हाईवे के दोनों तरफ को चौक से जोड़ा जाएगा। गोलचक्कर से करीब 100 मीटर क्षेत्र प्रभावित होगा। जबकि फ्लाईओवर बनने से एक किमी क्षेत्र प्रभावित होगा। फ्लाईओवर बनाने में ज्यादा खर्चा, प्रभावित होने वालों को ज्यादा मुआवजा, निर्माण में देरी और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। निर्माण के बाद भी जाम नहीं लगेगा, इसकी गारंटी नहीं है। जबकि गोलचक्कर बनने से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित तरीके से कराई जा सकेगी।

बल्लूपुर में लगता जाम

चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक के पास बना फ्लाईओवर ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हुआ है। यहां अब भी जाम की स्थिति रहती है। अधिकांश वाहन फ्लाईओवर से गुजरने की बजाय नीचे सड़क से आवाजाही करते हैं। इसी तर्ज पर आइएसबीटी में भी सहारनपुर रोड पर आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के बजाय दोनों तरफ बनी सड़क से आवाजाही करते हैं।

राजेश शर्मा (अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे) का कहना है कि फ्लाईओवर के विकल्प के रूप में जोगीवाला में गोलचक्कर का प्रस्ताव बनाया गया है। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अगले साल तक यह तैयार हो जाएगा। इस पर कम खर्चा और समय भी कम लगेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!