Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विदेश

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी

दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए। राजधानी दुबई में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। दुबई की सडक़ों, घरों और मॉल में पानी भर गया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से ‘सतर्क’ रहने की अपील की है।

दुबई के अलावा ओमान में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश की वजह से यहां 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा अबू धाबी, अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई प्रमुख हाईवे और एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिसकी वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह समेत कई क्षेत्रों में बुधवार तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में कार्यरत अहमद हबीब ने कहा, दुबई, अबू धाबी, शारजाह और अमीरात की अन्य जगहों पर ना केवल भारी बारिश की संभावना है बल्कि ओलावृष्टि भी संभव है। लोगों को अपने वाहनों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर, सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पार्क करने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से लोगों के मस्जिदों के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने को कहा गया है। अधिकारियों ने जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है।

भारी बारिश और तूफान के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी ही पानी नजर आया। 50 से अधिक उड़ानों को रद्द भी किया गया है। दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि भीषण तूफानकी वजह से समस्या हुई लेकिन अब रिकवरी मोड में हैं। बारिश के चलते दुबई मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं बाधित हुई हैं। कई मेट्रो स्टेशनों पर पानी भर गया। दुबई से अबू धाबी, शारजाह और अजमान की बस सेवाओं पर भी ब्रेक लग गई। हालात से बन गए कि बड़े शॉपिंग सेंटर, दुबई मॉल और मॉल ऑफ एमिरेट्स में भी पानी भर गया।

बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात एक रेगिस्तानी देश है जहां बारिश एक असामान्य घटना है। इस बीच भारी बारिश के चलते पूरे यूएई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओलावृष्टि के साथ तूफान की संभावना भी जताई गई है। संयुक्त अरब अमीरात के कुछ इलाकों में 24 घंटों के दौरान 80 मिलीमीटर (3.2 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो वार्षिक औसत से अधिक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!