Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की पांच सदस्यीय ने अपनी रिपोर्ट पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24-25 फरवरी को हुई हिंसा मामले की जांच के लिए कांग्रेस की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है।

कमेटी की इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने की बात शामिल किए जाने के आसार हैं। कांग्रेस पार्टी पहले भी पुलिस की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर चुकी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों का दौरा करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। इस टीम में मुकुल वासनिक (Mukul Vasnik), शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil), कुमारी शैलजा (Kumari Shailja), तारिक अनवर (Tarique Anwar) और सुष्मिता देव (Sushmita  Dev) शामिल हैं।

कांग्रेस ने साधा था केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना

गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था और इस्तीफा तक मांगा था। इसके अलावा हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 53 लोगों की जान जा चुकी है और अब भी 100 से अधिक विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिसका इलाज चल रहा है।

उधर, हिंसा मामले में अब तक 702 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामलों में अब तक 2,387 लोगों को हिरासत में लिया है तो 100 से अधिक की गिरफ्तारी भी की गई है, जबकि आर्म्स आक्ट के तहत 49 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 283 से अधिक अमन समिति की बैठकें हो चुकी हैं।

इसी के साथ सोमवार रात को अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में ही उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे सुरक्षा के मद्देनजर किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!