Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
देश

बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पाँच घुसपैठिए किए ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2020, शनिवार। खुफिया सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 103 बटालियन ने शुक्रवार देर रात पोस्ट ढल के पास सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा भारत में बड़ी मात्रा में हथियार व नशे की खेप पहुंचाने का खुलासा हुआ। सर्च आपरेशन के दौरान बीएसएफ व नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पांच घुसपैठिये ढेर हो गए। शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी शव बरामद हो सकते हैं। मौके से एक राइफल व पिट्ठू बैग बरामद हुए हैं। बीएसएफ अधिकारी आज मामले का खुलासा करेंगे।

इससेे पहले बीएसएफ के गुरदासपुर सेक्टर के तहत आने वाली बीओपी चंदू बडाला के पास 89 बटालियन के जवानों और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने चार किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाने वाले सुखविंदर सिंह नाम के युवक को भी काबू किया गया था। आरोपित ने हेरोइन के पांच पैकेट खेत में दबाई एक पाइप में छिपाए थे।

बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के डीआइजी राजेश शर्मा ने बताया कि एसटीएफ और बीएसएफ ने शुक्रवार को सीमा पर कंटीली तार के पार संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान प्लास्टिक की पाई में डालकर खेत में दबाए गए हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए गए। हेरोइन गांव चंदू वडाला (खासा) के ही रहने वाले युवक सुखविंदर सिंह काका ने पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी और खेत में दबा दी थी। गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने बताया कि कंटीली तार के पार उसके खेत हैं। वह अकसर खेती के लिए कंटीली तार के पार जाता रहता था। नशा तस्करी कर युवक ने गांव को नाम बदनाम किया है।

बीएसएफ के जवानों ने बरामद की चार किलो हेरोइन

वहीं, फाजिल्का में शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने बीओपी मुहार सोना बीओपी के पास एक खेत से चार किलो हेरोइन बरामद की थी। राजू तिरके कंपनी कमांडर 96 बटालियन बीएसएफ रामपुरा ने बताया कि वह जीरो लाइन पर साथी कर्मचारियों के साथ भैणी गांव मुहार जमशेर के पास मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एक खेत से पाकिस्तान की ओर से फेंकी 4.25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!