Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

पांच ऐसे एक्टर जिनकी सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार

ओटीटी में बॉलीवुड ने तेज कदमों के साथ एंट्री मारी है। एक के बाद एक एक्टर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। कुछ एक्टर पहले से इस दुनिया में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। साल 2020 में भी ओटीटी में बॉलीवुड का सिलसिला जारी रहेगा। कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं। लेकिन पांच ऐसे एक्टर हैं जिनकी सीरीज़ का बेसब्री इंतज़ार है। ये पांच अदाकार पूरा माहौल बदल सकते हैं। आइए जानते हैं…

1. अभिषेक बच्चन- जूनियर बच्चन का डिजिटल डेब्यू फिक्स हो गया है। वह अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ ब्रीद सीज़न 2 के जरिए एंट्री ले रहे हैं। इस वेब सीरीज़ का टीज़र भी आ चुका है। इसके पहले सीज़न में आर माधवन अपना कमाल दिखा चुके हैं।

2. काजोल- काजोल और शाहरुख़ ख़ान के फैंस को उनके ओटीटी लॉन्च का इंतज़ार है। शाहरुख़ ख़ान बतौर प्रोड्यूसर इस फ़ील्ड में उतर चुके हैं। अब बारी है काजोल की। काजोल की वेब सीरीज़ त्रिभंगा की घोषणा हो चुकी है। वह बतौर एक्टर डेब्यू कर रही हैं। वेब सीरीज़ को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

3. मनोज वाजपेयी- साल 2019 में मनोज वाजपेयी ने ओटीटी पर राज किया। उनकी वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ को खू़ब तारीफ़ मिली। अब इस वेब सीरीज़ की दूसरा सीज़न आने वाला है। शूटिंग शुरू हो गई है। राज एंड डीके की वेब सीरीज़ साल 2020 में ही रिलीज़ होगी।

4. सैफ़ अली ख़ान- सैफ़ अली ख़ान उन शुरुआती एक्टर्स में हैं, जिन्होंने ओटीटी का रुख़ किया। सैफ़ अली ख़ान की सेक्रेड गेम्स इससे पहले तहलका मचा चुकी है। उनकी दो वेब सीरीज़ पाइपलाइन में हैं। पहली दिल्ली है, जो इस साल ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह गौरव सोलंकी की तांडव में भी नजर आएंगे।

5. अभय देओल- अभय देओल बॉलीवुड के वर्सेटाइल हीरो हैं। उनकी फ़िल्मों या सीरीज़ में एक अलग किस्म का फ्लेवर होता है। साल 2019 में चॉपस्टिक्स आई। इस बार वह महेश माजंरेकर के डायरेक्शन में एक वेब सीरीज़ में काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग की फोटोज़ भी बाहर आ चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!