Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्तराखंड का पहला ओपन जिम पार्क शीघ्र ही देहरादून की जनता को होगा समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २८ अक्टूबर २०१९, सोमवार । आज देहरादून गांधी पार्क स्थित राज्य के पहले निर्माणाधीन ओपन एयर जिम का निरीक्षण करते महापौर माननीय सुनिल उनियाल गामा जी।ओपन जिम शीघ्र ही देहरादून की जनता की सेवा में समर्पित होने जा रहा है। गांधी पार्क में बनाए जा रहे ओपन जिम पार्क का उद्घाटन राज्य स्थापना दिवस से पहले होगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण करने के बाद ऐलान किया कि ओपन जिम पार्क में व्यायाम करना निशुल्क होगा। दिल्ली की तर्ज में गांधी पार्क में ओपन जिम पार्क बनाने का काम चल रहा है। लाखों की लागत से बन रहे इस ओपन जिम पार्क का सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया।  मेयर ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली में चुनाव जनसभाओं में भाग लेने के बाद उन्होंने दिल्ली में जगह-जगह इस तरह के ओपन जिम पार्क देखे थेतभी मैंने मन बना लिया था कि देहरादून में भी इस तरह के ओपन जिम पार्क बनाए जाएंगे।  इसकी शुरूआत गांधी पार्क से की जा रही है।  गांधी पार्क में बन रहे ओपन जिम पार्क का काम काफी हो चुका है।  पुरूष और महिला के अलग अलग ओपन जिम पार्क हैं, जहां पर देहरादून के लोग अपनी सेहत को ठीक कर पाएंगे। फिट इंडिया के चलते ओपन जिम पार्क बनाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस से पहले किसी भी दिन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों इसका उद्दघाटन कर दिया जाएगा।  उत्तराखंड में इस तरह का पहला ओपन जिम होगा। उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी तरह का शुल्क नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!