Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपनी बहन शशि पयाल को किया वादा सबसे पहले पूरा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है वह वादा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, लखनऊ/देहरादून। प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने बहन शशि पयाल से एक वादा किया था। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुखिया बनने के बाद अब शशि को वह वादा पूरा होने का इंतजार है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लाक स्थित पंचुर गांव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर यहां खुशी और जश्न का माहौल था। उनके पैतृक आवास पर पूरे दिन भजन कीर्तन होते रहे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वजन और ग्रामीण नृत्य करते रहे। योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी और स्वजन बेहद खुश नजर आ रहे थे।

“योगी आदित्यनाथ के रूप में सुशासन और सत्य की जीत हुई है” : शशि पयाल

भगवान नीलकंठ महादेव और कुल देवी माता भुवनेश्वरी से भाई योगी की सफलता के लिए प्रार्थना करने वाली उनकी बहन शशि पयाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर योगी आदित्यनाथ के रूप में सुशासन और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने भाई से  बात की थी। योगी आदित्‍यनाथ ने उनसे वादा किया था कि शपथ ग्रहण करने के बाद समय मिलते ही वह एक बार सबसे मिलने गांव आएंगे।

अपने पुत्र के दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री बनने पर मां सावित्री देवी बेहद खुश हैं। योगी आदित्‍यनाथ के भाई मानवेंद्र बिष्ट और महेंद्र बिष्ट ने भी खुशी व्‍यक्‍त की और इसे योगी के सुशासन की जीत बताया। ऋषिकेश से मिठाई और गुलाल लेकर गए प्रशंसक योगी आदित्यनाथ के गांव में उनकी सफलता के जश्न उनके गांव पहुंचे थे। ऋषिकेश निवासी ललित शर्मा लक्की, राजू बड़थ्वाल, गौरव, लोकेश कुमार, विशाल बंसल अपने साथ 15 किलो रसगुल्ले और गुलाल लेकर पहुंचे थे। इन सभी ने सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!