Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जनपदों के जिलाध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई परिचय बैठक

“हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है और हमें सदैव भारत माता की सेवा करनी है” : प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा अजय कुमार
“युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ होती है और आप सभी लोग भाग्यशाली हैं कि आप लोग युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं” : प्रदेश महामंत्री, भाजपा कुलदीप कुमार
“युवा मोर्चा की यह नई टीम वर्ष 2022 फतह करेगी और पुरी जी-जान से आने वाले चुनाव में कार्य करेगी” : प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिचय बैठक हुई। बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन श्रीअजय कुमार, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार एवं श्री कुंदन लटवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तराखंड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली।
[highlight]बैठक में सवर्प्रथम सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।[/highlight]

[box type=”shadow” ]भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है और हमें सदैव भारत माता की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण विश्व भारत का मस्तक ऊँचा किया है और आज देश में बहुत से बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बहुत ही अच्छे कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेश में नित नए आयाम स्थापित किये हैं। उन्होने कहा कि जिस ओर युवा चलता है, उस और जमाना चलता है। उन्होंने युवा मोर्चा की नई टीम को जीवन में आगे बढ़ने के लिये कई महत्वपूर्ण बातें बताई एवं पार्टी की रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आने वाले समय में आप लोग राजनीति में ध्रुव तारे की तरह चमकें। इस अवसर पर उन्होंने सबको बधाई और शुभकामनायें दी।[/box]

[box type=”shadow” ]प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ने कहा कि यह पहली वर्चुअल बैठक है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ होती है और आप सभी लोग भाग्यशाली हैं कि आप लोग युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा जीवन में हर किसी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए एवं हमेशा अनुशासन में रहना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ को युवा मोर्चा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें भी दी।  [/box]

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कुन्दन लटवाल ने प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार को विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा की यह नई टीम वर्ष 2022 फतह करेगी और पुरी जी-जान से आने वाले चुनाव में कार्य करेगी।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री रंजन बरगली और प्रदेश महामंत्री श्री हरजीत सिंह ने किया। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी और जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

साभार : मनोज पटवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा युवा मोर्चा, उत्तराखंड

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!