Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देहरादून पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा, बीजापुर गेस्ट हाउस में पहली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2020, शनिवार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देहरादून पहुंच गए हैं। यहां वे सबसे पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री और जिलाध्यक्षों के साथ राजनीतिक परिचर्चा और बूथ के छह कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर और सहकारी बैंकों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। शाम पौने चार बजे वह हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में अंबेडकरनगर मंडल (राजपुर रोड विस क्षेत्र) की बैठक लेंगे। शाम पांच बजे आइआरडीटी सभागार सर्वेचौक में उनका प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है। शाम पौने सात बजे से वह बीजापुर सेफ हाउस में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, और प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार सुबह हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक कोविड के नियमों का पालन करते हुए जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत किया गया जाएगा। करीब बारह बजे वे देहरादून पहुंचे। यहां कई बैठकों में हिस्सा लेने के बाद वे सवा आठ बजे वह रात्रि विश्राम के लिए ओएनजीसी गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगे।

नड्डा छह दिसंबर को सुबह तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ जलपान करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। साढ़े 10 बजे से वह बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यालय व विभागों की समीक्षा करेंगे। सवा दो बजे वह सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्रीनगर कांवली रोड देहरादून में बूथ समिति की बैठक लेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से आइआरटीडी सभागार सर्वेचौक से बूथ अध्यक्ष से ऊपर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। शाम सवा पांच बजे से वह बीजापुर गेस्ट हाउस में सोशल मीडिया वालंटियर की बैठक लेंगे।

सात दिसंबर को वह सुबह 10 बजे से बीजापुर गेस्ट हाउस में आजीवन सहयोग निधि व कोष पद्धति के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश प्रभारी, कोषाध्यक्ष व आर्थिक समिति के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद सवा ग्यारह बजे से वह मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विमर्श करेंगे। सवा दो बजे से वह भाजपा की कोर कमेटी के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति के संबंध में चर्चा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। उनकी अगुआई में उत्तराखंड में भाजपा 2022 में होने वाले विस चुनाव में फिर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह है। उनका यह दौरा हर दृष्टि से ऐतिहासिक है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2022 को फतह करने के लिए नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशव्यापी प्रवास कार्यक्रम की उत्तराखंड से शुरुआत कर देवभूमि के प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। उनके इस दौरे से प्रदेश में भाजपा कार्यककर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!