Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 11 जनवरी 2024, मोहाली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारत और अफगानिस्तान की टीम के लिए जून महीने में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए यह बेहतर अवसर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। ऐसे में दोनों पारियों के दौरान ओस का असर देखने को मिल सकता है।

मोहाली में इन दिनों जबरदस्त ठंड है। शीत लहर के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि शीत लहर के कारण मैच रद्द भी हो सकता है। मोहाली में धुंध और कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। अगर मैच के दौरान कोहरा हुआ तो खिलाड़ियों को समस्या होगी।

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम टी-20 सीरीज के पहले मैच में सारी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा पर आ टिकी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले में रोहित के साथ विराट कोहली को भी वापसी करनी थी, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर स्पष्ट कर दिया कि विराट इस मैच में अपने पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। कोहली सीरीज के अंतिम दोनों मैच में वह उपलब्ध रहेंगे।

रोहित शर्मा नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे। यह दोनों देशों के बीच पहली टी-20 सीरीज है। भारत के लिए अच्छी बात यह भी है कि अफगानिस्तान टीम के खतरनाक स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विश्व कप से पहले इस अंतिम टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेटर अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आईपीएल के जरिए कोर ग्रुप में शामिल क्रिकेटरों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप के लिए टीम का चयन होगा। विश्व कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। रोहित पर जिम्मेदारी होगी कि जिस तरह उन्होंने वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दी, उसी तरह वह यहां भी प्रदर्शन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!