Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार, जानिए कौन ? क्या है उनकी खासियत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2020, गुरुवार।  बॉलीवुड के फेेमस सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया का आज जन्मदिन है। हिमेश ने अपने करियर में कई हिट गानें दिए हैं। कई अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हिमेश का जन्म 23 जुलाई, 1973 गुजरात में हुआ था। आज वह अपना 47वां जन्मदिन अपने परिवार और फैंस के साथ सेलिब्रेट करेंगे। हिमेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे पहले सिंगर हैं जिन्हें उनके पहले गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिमेश ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आज हम इस खास मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं।

हिमेश रेशमिया की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर शुरुआत की थी। वहीं उनके एक्टिंग करियर की बता करें तो उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ‘आपका सुरूर’ से डेब्यू किया था। हालांकि उनका एक्टिंग करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा। लेकिन उनके गाने काफी हिट रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई​ हिट गाने दिए हैं। हिमेश के पहले एल्बम ‘आप का सुरूर’ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। वह पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया है। वहीं उनकी फिल्म ‘कजरारे’ जॉर्डन के पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म है। वह अपने आप में एक ​कंम्पलीट स्टार हैं।

यहाँ यह जानना आवश्यक है कि ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश ने लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान 300 नए गाने कंपोज किए हैं।

 विदित रहे कि हिमेश रेशमिया ने 11 मई, 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ शादी की थी। ये उनकी दूसरी शादी है। उन्होंने पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ​ले लिया था। दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!