Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

सिंघम अगेन से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 नवम्बर 2023, मुम्बई। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं और अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है। अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही. सबका फेवरेट पुलिसवाला. बाजीराव सिंघम वापस आ गया है, सिंघम अगेन। अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. वह रोहित शेट्टी के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सुपर सर. साथ में फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं दूसरे ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा है।

सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. अजय देवगन बाजीराव सिंघम में किरदार में नजर आएंगे. अजय के इस किरदार को हमेशा पसंद किया गया है। अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में फीमेल लीड में नजर आएंगी. अजय ने हाल ही में करीना का लुक शेयर किया था. अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- भयंकर, मजबूत और सिंघम की ताकत. अवनी सिंघम। फोटो में करीना हाथ में गन ताने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं. करीना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।

सिंघम अगेन की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्लैश अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा. दोनों ही फिल्में एक-दूसरे पर भारी पडऩे वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!