Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

दून में सरेशाम भाजपा नेता पर फायरिंग करके सनसनी फैला दी

तरला आमवाला की भाजपा पार्षद नीतू वाल्मीकि के पति व भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राकेश तिनका को डीएल रोड पर संदेहास्पद स्थिति में गोली मार दी गई। बुधवार देर शाम हुए इस घटनाक्रम में गंभीर रूप से जख्मी पार्षद पति को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को जुएं के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, पार्षद नीतू घटना को चुनावी रंजिश से जुड़ा बता रही हैं। देर रात तक पार्षद की तरफ से डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा।

डालनवाला क्षेत्र के ऋषिनगर अधोईवाला निवासी राकेश तिनका भाजपा के पूर्व पार्षद हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी इस क्षेत्र की पार्षद हैं। पुलिस के अनुसार डीएल रोड पर चावला चौक के समीप देर शाम राकेश को किसी ने गोली मार दी। गोली उनके पेट से सटकर निकल गई।

गोली लगने से राकेश चिल्लाते हुए लोगों के पास मदद मांगने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोग उन्हें नजदीक ही स्थित वैश्य नर्सिंग होम ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर उनकी पत्नी पार्षद नीतू व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

वहां राकेश ने गोली मारने का आरोप देवेंद्र उर्फ सिट्टू पर लगाया। गोली तमंचे से मारी गई थी। राकेश ने बताया कि देवेंद्र पहले से ही घात लगाए बैठा था। आरोप है कि भीड़ के जमा होने पर सिट्टू हवा में तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया।

पार्षद पति पर हमले की सूचना लगते ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसके बाद एसएसपी मैक्स अस्पताल पहुंचे और घायल व परिजनों से पूछताछ की। चिकित्सकों ने घायल राकेश की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

चुनावी रंजिश या जुए का विवाद 

घटना को लेकर विरोधाभास सामने आ रहा है। पार्षद नीतू वाल्मीकि का कहना है कि उनके पति राकेश घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे कि तभी सिट्टू ने उन पर फायर किया। पार्षद घटना को चुनावी रंजिश से जुड़ा बता रहीं। दरअसल, पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में नीतू चुनाव हार गई थी। बाद में उन्होने विजयी प्रत्याशी के प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत की व वार्ड का चुनाव निरस्त हो गया। तीन माह पूर्व दोबारा हुए चुनाव में नीतू विजयी हुई।

नीतू पिछले सत्र में भी यहां की पार्षद रही हैं। उनका आरोप है कि घटना को इसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। आरोप यह भी है कि आरोपी सिट्टू ने करीब दस दिन पूर्व नीतू व उनके पति को धमकी भी दी थी। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे जुएं के दौरान लेनदेन से जुड़ा विवाद मान रही।

पुलिस सूत्रों की मानें तो बुधवार शाम राकेश, सिट्टू व अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। इस दौरान राकेश काफी रकम जीत गए और वहां से जाने लगे। सिट्टू ने उन्हें दोबारा खेलने को कहा, जिस पर दोनों में विवाद हो गया और सिट्टू ने राकेश पर फायर झोंक दिया। अधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

सिट्टू से की थी मारपीट 

पुलिस के अनुसार सिट्टू का कुछ दिनों पूर्व तिनका और उसके बेटों से विवाद हुआ था। इस दौरान उन्होंने सिट्टू की पिटाई कर दी थी। इसी को लेकर सिट्टू ने करीब दस दिन पहले राकेश को धमकी दी थी। पुलिस की मानें तो सिट्टू ने साजिश के तहत राकेश को बुलाया व जुआ खेलने को कहा। सिट्टू हमले के इरादे से पहले से ही तमंचा लेकर बैठा था।

पेट्रोल पंप लूट में था सिट्टू

देवेंद्र उर्फ सिट्टू हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार बिजनौर में हुई पेट्रोल पंप लूट में भी सिट्टू शामिल रहा है। इसकी सुनवाई अदालत में चल रही है व इसका जल्द ही फैसला आने वाला है।

महापौर-विधायक भी पहुंचे 

भाजपा नेता व पार्षद पति पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजानदास समेत पार्षद भूपेंद्र कठैत, अजय सिंघल व कमल थापा, योगेश घाघट, संजय नौटियाल आदि मैक्स अस्पताल पहुंचे और घायल के बारे में जानकारी ली। परिजनों को सांत्वना दी।

सभी पहलुओं की हो रही जांच  

देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!