Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मंगलवार शाम 4:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे ‘महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा समय में केंद्रीय बजट 2022 के लिए विभिन्न स्टेक होल्डर के साथ पूर्व-बजट चर्चा कर रही हैं। वह 1 फरवरी को बजट पेश करेगी।

भारत का सबसे बड़ा बीमाकर्ता जीवन बीमा निगम (LIC), इस महीने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के प्रमुख डिटेल प्रकाशित कर सकता है और मार्च के मध्य तक सार्वजनिक शेयर जारी करना शुरू कर सकता है। एलआईसी की लिस्टिंग भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होना तय है, जिसमें सरकार का लक्ष्य हिस्सेदारी बेचने से 900 अरब रुपये (12.2 अरब डॉलर) जुटाने का है। भारत में जीवन बीमा बाजार में एलआईसी की बहुलांश हिस्सेदारी है और सरकार को उम्मीद है कि आईपीओ से इस वित्तीय वर्ष में घाटे के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।

विदित रहे कि कोरोना की तीसरी लहर की गंभीर होती चुनौती और पांच राज्यों के चुनावों की सियासी सरगर्मी के बीच संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले बजट सत्र के दो चरण होंगे। पांच राज्यों के चुनाव में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों की व्यस्तता के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण केवल 12 दिनों तक 31 जनवरी से 11 फरवरी तक ही चलेगा।

राष्ट्रपति के दोनों सदनों में संयुक्त अधिवेशन के बाद पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में मौजूदा वित्त वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। देश की महिला वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला संसद में लगातार चौथी बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड बनाएंगी। मोदी सरकार की दूसरी पारी का भी यह चौथा और 2014 से अब तक लगातार नौंवा आम बजट होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!