Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के माँगे सुझाव

अपने सुझाव 10 जनवरी 2024 तक बजट की वेबसाईट, ई-मेल के साथ ही व्हाट्सअप नंबर पर भी भेजा जा सकता है

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के सुझाव माँगे हैं, जो 10 जनवरी 2024 तक बजट की वेबसाईट, ई-मेल के साथ ही व्हाट्सअप नंबर पर भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट जनता का बजट होगा, जो जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हमने बजट निर्माण में कुछ सुधार प्रारम्भ किये हैं।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के उपरान्त ही बजट की माँग करने का प्राविधान किया गया है।

डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्राविधान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि बजट निर्माण में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देशित भी किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष हेतु भी जनता के सुझाव आमंत्रित किये गये हैं, जो कि आगामी 10 जनवरी, 2024 तक बजट ( https://budget.uk.gov.in/feedback ), के वेबसाईट ई-मेल (budget- uk@nic.in) तथा व्हाट्सअप मोबाईल नं० (9520820683) पर प्रेषित किये जा सकते हैं।

डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त बजट पूर्व संवाद किये जाने की कार्य योजना भी गतिमान है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न हितधारकों (कृषक भाई-बहन, व्यापारी बंधु, उद्योगपति, पर्यटन व परिवहन से जुड़े उद्यमी आदि) के साथ संवाद किया जाता रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!