Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

हड्डियों में भर दे जान, आँखों के लिए वरदान से कम नहीं हरी मिर्च, जानें फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 04 मार्च 2024, देहरादून। स्पाइसी खाना हम चटकारे मार-मारकर खाते हैं. इन्हें स्वादिष्ट और तीखा बनाने का काम हरी मिर्च का होता है. हरी मिर्च भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। तीखे से बचने के लिए बहुत से लोग हरी मिर्च खाने से बचते हैं. हालांकि, यह सेहत के लिए मिर्च जबरदस्त तरीके से फायदा पहुंचाता है. यह सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. इसके अनगिनत फायदे हैं. वजन कम करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाते तक में हरी मिर्च मददगार होता है. जानिए इसके बेनिफिट्स…

हरी मिर्च क्यों इतना फायदेमंद
कई बीमारियां हरी मिर्च खाने से ही ठीक हो सकती हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करता है। यह दर्द को दूर करने के काम भी आता है। शरीर के किसी हिस्से में दर्द को हरी मिर्च से ठीक कर सकते हैं. इसमें विटामिन सी भी खूब पाया जाता है, जो वेट कंट्रोल करने में कारगर होता है।

हरी मिर्च के कई और फायदे
हरी मिर्च में फाइबर का खजाना होता है. इसका जीरो कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा हरी मिर्च में पोटेशियम, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड पाया जाता है, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और कई बीमारियां नहीं होती हैं. बीपी के मरीजों के लिए हरी मिर्च फायदेमंद हो सकती है. हरी मिर्च में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।  आयरन बॉडी में हीमोग्लोबिन लेवल को ठीक करता है. मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों में जान भरने में मदद करता है।

हरी मिर्च का सेवन कितना करना चाहिए
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी चीज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. हरी मिर्च को लेकर भी ऐसा ही है. अगर हरी मिर्च खाते हैं तो कोशिश करें कि दिन में दो या तीन से ज्यादा न खाएं. क्योंकि इसकी वजह से पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे पाइल्स की समस्या भी बढ़ सकती है. इसकी वजह से दूसरी समस्याएं भी ट्रिगर कर सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!