Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

विकास और संस्कृति का महोत्सव, ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ : विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियाँ

सरकार स्थानीय कला एवम संस्कृति के संरक्षण के निरंतर प्रयास कर रही है : डीजी सूचना

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 मई 2023, देहरादून। सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में आज 31 मई 2023 को दूसरे दिन विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम एक अदभुत प्रयोग है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार स्थानीय कला एवम संस्कृति के संरक्षण के निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्थानीय बोली-भाषा ही सरकार की नीति, योजनाओं एवम कार्यक्रमों को आम नागरिकों तक पहुँचाने का बेहतर माध्यम होता है।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों उत्तराखंड वासियों आत्म गौरव पुनः वापस आया है।
उन्होंने कहा आज स्थानीय बोली-भाषा के संरक्षण की जरूरत है। नई शिक्षा नीति में सरकार ने स्थानीय बोली भाषा के विकास हेतु जो प्रयास किए है वह उल्लेखनीय है।

आज सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रसिद्ध गायक दिग्विजय परियार द्वारा दी गई, प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र स्थानीय उत्पाद पर आधारित स्टाल थे। इसके अतिरिक्त सरकारी योजनाओं को डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करना भी बहुत सराहा गया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी योजनाओं (राज्य एवं केन्द्रीय) एवं जनोपयोगी सेवाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!