Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बालावाला और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का कारण बनी गुलदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया

आकाश ज्ञान वाटका, 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून के बालावाला, नथुआवाला, तुनवाला, शमशेरगढ़, नकरौंदा, मियांवाला और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में थे। गुलदार दिन के उजाले में ही कई बार आबादी क्षेत्र में लोगों को नजर आता था। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। आखिरकार बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर 2022 को वन विभाग की टीम ने मादा गुलदार को पकड़ लिया। मादा गुलदार ने रेस्क्यू कर रही टीम को खूब छकाया। वन विभाग के विशेषज्ञ गुलदार को कभी चरी और तोर के खेतों में खोजते तो कभी आसपास के मकानों के लॉन में दबिश डालते। लेकिन चालाक गुलदार रेस्क्यू टीम को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक हैरान परेशान करती रही।

रेस्क्यू टीम सुबह ही अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई थी। उनकी खुली शिकारी जीप में गुलदार को पकड़ने का सारा साजो सामान था। इसमें मजबूत जाल से लेकर लोहे की मोटी सलाखों वाला पिंजरा भी शामिल था।

गुलदार ने वन विभाग के कर्मचारियों को खूब दौड़ाया। घरों की छतों पर खड़े लोग भाग गया, भाग गया चिल्लाते तो रेस्क्यू टीम के लोग उसे खोजने के लिए चरी और तोर के खेतों की तरफ भागते। तभी उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ती गुलदार दिखाई देती। वह जाल लेकर उसके पीछे भागते। गुलदार झाड़ियों में छुप जाती। एक बार तो रेस्क्यू टीम ने गुलदार को चारों तरफ से घेर लिया था। लेकिन डेढ़ साल की गुलदार सबको चकमा देकर फिर फरार हो गई। यह सिलसिला कई घंटे तक चला। इस दौरान कई उत्साही युवा अपने इस दिलचस्प और रोमांचक नजारे को न केवल अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे, बल्कि लाइव टेलीकॉस्ट भी कर रहे थे। इसी बीच शोर उठा कि गुलदार एक घर में घुस गई है। रेस्क्यू टीम ने उस घर में डेरा डाल दिया।

गुलदार उस घर के बाहरी हिस्से में स्टोर में घुस गई। रेस्क्यू टीम स्टोर रूम के अंदर दाखिल हुई। इसी बीच ट्रैंकुलाइजर गन से गुलदार को बेहोश कर दिया गया। स्टोर रूम में अनाज की दो-तीन टंकियां रखी हुई थी। नीम बेहोशी में गुलदार इन्हीं टंकियों के पीछे छुप गई।

रेस्क्यू टीम के चार जवानों ने एक बड़ा जाल फेंककर गुलदार को काबू में किया। जाल में कसके बांधने के बाद गुलदार को जब बाहर लाया गया तो उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ और शोर शराबे के बीच गुलदार को हरे रंग के लोहे के पिंजरे में कैद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम ने पिंजरे को अपनी खुली जीप में रखा और भीड़ को हाथ हिलाकर अपनी कामयाबी का संदेश देते हुए रायपुर रेंज कार्यालय की तरफ बढ़ चले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!