Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के चीन-नेपाल बार्डर पर डेमोग्राफिक बदलाव की सूचना खुफिया विभाग पहले ही दे चुकी है। अब नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आंशका का इनपुट खतरे की घंटी जैसा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी क्षेत्रों में सीओ सिटी को जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सिपाही अपने क्षेत्र में जाकर विशेष समुदाय के लोगों का भौतिक सत्यापन करेंगे। दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों ने घुसपैठ की है। विशेष धर्म वाले क्षेत्रों में ये अपनी जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है। पर रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस हल्के में नहीं लेना चाहती।

पुलिस अधिकारियों ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों का सत्यापन कराने को कहा गया है। रोहिंग्यों से जुड़ा इनपुट सही मिला तो पुलिस इनके खिलाफ अगला कदम उठाएगी।

रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के रखाइन राज्य व बांग्लादेश के चटगांव क्षेत्र के निवासी हैं। यह मूल रूप से सुन्नी मुसलमान होते हैं। म्यांमार में विवाद होने के बाद यह थाईलैंड, भारत व बांग्लादेश आदि देशों में शरणार्थी व घुसपैठ कर रहे हैं। भारत में इनकी संख्या करीब 40 से 50 हजार है। इनमें से 16,500 यूएनएचसीआर से पंजीकृत हैं। बाकि अवैध रूप से रह रहे हैं। देश के कई राज्यों में अवैध घुसपैठ कर इनके रहने की सूचना है। यह जम्मू कश्मीर से साउथ के राज्यों में रह रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों की पुलिस ने इन्हें मानव तस्करी, नशे की तस्करी आदि अपराधों में लिप्त होने की भी सूचनाएं मिली हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस को इनके घुसपैठ की सूचना पर चौकन्ना हो गई है।

SSP पंकज भट्ट ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान को लेकर जिले में सत्यापन शुरू करा दिया है। फिलहाल जांच चल रही है और यदि इनकी मौजूदगी मिली तो अगला कदम जल्दी उठाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!