Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

गोद ली गई बेटी के साथ दो साल तक रेप करता रहा पिता, बेटों ने भी की दरिंदगी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023, पणजी। गोवा से दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। एक पिता और उसके दो बेटों ने कथित तौर पर 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया, जिसे परिवार ने गोद लिया था। आरोपियों में एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की चार लोगों के परिवार के साथ रहती थी। इनमें पति, पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। ये परिवार गोवा के तिस्वाड़ी तालुका में रहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक बलात्कार किया गया। यह घटना तब सामने आई जब एक भाई ने लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की ने घर छोड़ दिया और घटना के बारे में एक पड़ोसी को बताया जिसने बाद में एक एनजीओ को फोन किया।

एनजीओ को पूरी घटना बताते हुए पीड़िता ने कहा कि उसके साथ ये दुर्व्यवहार मार्च 2021 में शुरू हुआ, जब एक भाई ने उसकी छाती और निजी अंगों को छुआ और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाए। पुलिस ने कहा कि पिता और दूसरे बेटे ने भी उसके साथ इसी तरह दुर्व्यवहार किया और उसके साथ बलात्कार किया। इस कृत्य में उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था।

पीड़िता ने कहा कि उसकी मां को दुर्व्यवहार के बारे में पता नहीं था क्योंकि वह काम के लिए घर से बाहर जाती थी। एनजीओ से बात करने के बाद लड़की ने पुलिस बुला ली। उत्तरी गोवा के एसपी ने कहा, “अगासैम पुलिस स्टेशन में पिता और एक बेटे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और तीसरे आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!