Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

फारूक उमर और महबूबा मुफ्ती ने अकेले मनाई ईद

जम्मू-कश्मीर: फारूक, उमर और महबूबा मुफ्ती ने अकेले मनाई ईद

श्रीनगर, कश्मीर का सबसे पॉश और वीआइपी इलाका गुपकार। यहां की सड़क पहली बार ईद के मुबारक मौके पर सुनसान रही। सड़क पर ईद की बधाई देने वालों का तांता नजर नहीं आया। ऐसा लग रहा था कि जैसे ईद है नहीं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, शेख मुस्तफा कमाल और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती इसी मार्ग पर अलग-अलग कोठियों में रहते है।

ईद के मुबारक मौके पर विभिन्न सियासी दलों के नेता, समाज सेवी, बुद्धिजीवी, नामी बिजनेसमैन और सोशलाइट सभी नेकां और पीडीपी के शीर्ष नेतृत्व को उपहारों संग ईद मुबारक देने जाते थे। गुपकार जिस तरह सुनसान था, उसी तरह आज डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी अकेले ही बिना दोस्तों और परिजनों के चुपचाप ईद मनाई।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला तो अपने पुत्र उमर अब्दुल्ला को भी ईद की मुबारक नहीं कह पाए और न उमर अपने पिता से ईदी मांग सके। महबूबा मुफ्ती अपनी दोनों बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूरी तरह कटी रहीं। हालांकि उन्हें जहां रखा गया है, वह उनके निवास से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। लेकिन न वह फोन कर सकता है न कोई उनसे मिलने आ सकता है।

अलबत्ता फारूक, उमर और महबूबा ने अकेले-अकेले ही ईद मनाई। इस बीच, गत रविवार रात से हिरासत में लेकर सेंतूर होटल में रखे गए नेकां, पीडीपी, पीपुल्स कांफ्रेंस और माकपा सहित विभिन्न सियासी नेताओं ने सेंतूर होटल में ही मनाई। उन्हें नमाज-ए-ईद के लिए एक मौलवी संबंधित प्रशासन की तरफ से उपलब्ध करवाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!