Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
क्राइम

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 अक्टूबर 2023, मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली क्षेत्र के रतनछतरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ब्रजलाल निषाद उर्फ बिरजो पुत्र केशवदेव मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसकी सूचना पिता के ही फोन से एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे कुंवरपाल निषाद को दी। मृतक के बेटे कुंवरपाल निषाद ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली थी। तब वह घटना स्थल से करीब 4 किमी दूर था। ई-रिक्शा चालक बेटा कुंवर पाल जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ, गर्दन पर कटे का निशान, पैर की अंगुली भी कटी हुई थी। मार पीटकर हड्डियां तोड़ दी गई हैं।

वो तत्काल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा में चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया नशा करने के दौरान किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुंवरपाल ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को घटना की पूरी जानकारी होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि इन तीन लोगों के साथ वह दोपहर को कार से घर से बाहर गए थे।

उसने बताया कि करीब दो माह पहले कालीदह पर लोगों ने पिता पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया सौभरिवन के समीप घायल अवस्था में मिले वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संभवत: नशा करने के दौरान किसी ने उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!