Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

शिवभजन ‘हर हर शंभू’ गाने वाली फरमानी नाज बिग बॉस-16 में आयेंगी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली ‘हर हर शंभू’ गाने की सिंगर फरमानी नाज पर मचे बवाल के बीच उनके भाई फरमान ने बताया कि उनकी बहन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी फतवा जारी नहीं हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि वो मुस्लिम धर्म छोड़कर किसी भी हाल में हिन्दू नहीं बनने वाली हैं। फरमान ने ये भी बताया कि उनकी बहन के पास एक रियलिटी शो का ऑफर भी आया है जिसके बारे में अभी सोच विचार चल रहा है।

विदित रहे कि फरमानी की पर्सनल लाइफ काफी मुश्किलों भरी रही है। पति ने इन्हें बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर ससुरालवालों ने फरमानी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस दुख की घड़ी में भी संगीत ने उनका साथ दिया। भाई फोन पर उनके गीत रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता। जिसपर अच्छे खासे लाइक्स और शेयर आने लग गए। देखते ही देखते फरमानी का गाना इंटरनेट पर छा गया और इस तरह उन्हें इंडियन आइडल से भी बुलावा आया पर वहां भी उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। फिलहाल तो फरमानी और फरमान अपना नया गाना लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।  

बिग बॉस-16 के लिए आया है ऑफर

फरमानी नाज अपने भाई फरमान के साथ पिछले साल इंडियन आइडल में नजर आईं थीं। फरमान ने बताया कि उनकी बहन के पास गुरुवार को बिग बॉस-16 के लिए ऑफर आया है। पर बहन अभी इसे लेकर कुछ डिसाइड नहीं कर पा रहीं क्योंकि उन्हें लगता है कि ‘बिग बॉस’ में काफी लड़ाई झगड़ा होता है जो कि उन्हें पसंद नहीं है। इसके साथ ही फरमान ने कहा कि बिग बॉस में सपना चौधरी के साथ भी बाकी के कंटेस्टेंट्स ने काफी बुरा व्यवहार किया था जिसे सोचकर मेरी बहन डरी हुई है।

सावन के महीने में उन्होंने दो गीत और भी रिकॉर्ड किए थे

रियलिटी शो के बारे में फरमानी ने कहा कि ये शोज कलाकार की कोई मदद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने इंडियन आइडल विनर पवन राजदीप के साथ रूम शेयर किया था। फरमानी को संगीत की विरासत उनके पिता से मिली है। ‘हर हर शंभू’ फरमानी का पहला गीत नहीं है, सावन के महीने में उन्होंने दो गीत और भी रिकॉर्ड किए थे। हालांकि उन पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!