Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फैन ने अपने हाथ पर बनवाया सोनू सूद के नाम का टैटू, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, सोमवार। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद गरीब, परेशान और जरूरमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान शुरू किया मदद का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। वहीं लोग उनके इस नेक काम की वजह से उन्हें अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट देने की कोशिश करते रहते हैं। अब एक शख्स ने सोनू सूद के नाम का एक टैटू बनवाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने अपने हाथ पर सोनू सूद का नाम टैटू के तौर पर लिखवाया है। शख्स के इस वीडियो पर खुद सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाई, कृपया टैटू मत बनवाओ। मैं जानता हूं कि तुम मुझसे प्यार करते हो, लेकिन अपना प्यार दिखाने के लिए इस दर्द से गुजरने की जरूरत नहीं है।’

सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ट्ववीट और शख्स के टैटू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। यही वजह है जो तेलंगाना के एक गांव में कुछ लोगों ने उनका मंदिर तक बना दिया है।

इसके अलावा सोनू सूद हाल ही में 6 साल के एक मासूम की मदद करने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर एक दंपत्ति की तस्वीर साझा की थी। इस दंपत्ति के साथ उनका 6 साल का बेटा भी नजर आ रहा था। यह बच्चा पहली मंजिल से गिर गया था। सोशल मीडिया यूजर के अनुसार सोनू सूद ने उस बच्चे का पूरा इलाज करवाया है।

यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘6 साल का एक बच्चा पहली मंजिल से गिर पड़ा। माता-पिता सोनू-सूद के पास गए और अब बच्चा सुरक्षित है। कौन कहता है कि वह मसीहा नहीं है। वह इकलौता मसीहा है।’ यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वहीं इस ट्वीट पर खुद सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करके हुए लिखा, ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। शुक्रिया दिनेश एंड रेनबो हॉस्पिटल समय रहते मदद करने के लिए।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!