Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अब अयोग्य लोग नहीं उठा पायेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा, गलत फायदा लिया तो खाता होगा बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अंदेशा है कि कई अपात्र भी योजना का लाभ ले रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए योजना को अधिक पारदर्शी बनाने की योजना बनाई है। इसको लेकर केंद्र व राज्यों के बीच शीर्ष स्तर पर बैठक हो चुकी है।

अयोग्य लोगों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाना संभव नहीं रहेगा। इसके लिए केंद्र के किसान सम्मान निधि पोर्टल व राज्यों की भूलेख वाली वेबसाइट एक-दूसरे से लिंक की जाएगी। यही नहीं, भविष्य में सम्मान निधि पाने के लिए आवेदन करते समय परिवार के सदस्यों का भी आधार नंबर देना होगा। वर्तमान में सम्मान निधि लेने वाले किसानों को भी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर पोर्टल में दर्ज कराना होगा। 

मुख्य कृषि अधिकारी वी.के. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इसे भूलेख पोर्टल से जोड़ा जाना है। परिवार के सभी सदस्यों का आधार भी अनिवार्य हो जाएगा। इसस अपात्र आवेदक पकड़ में जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई परिवारों से पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं। भूलेख दस्तावेज सम्मान निधि पोर्टल से जुडऩे से वास्तविक किसान का पता चल जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर डालने से दोहरा लाभ लेने वाले पकड़ में आ जाएंगे। ऐसे आवेदन निरस्त होने के साथ उसने वसूली होगी। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत एक दिसंबर 2018 को हुई। जनवरी 2020 में पहली किश्त जारी हुई। तब उत्तराखंड में 4.15 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंचे। जनवरी 2022 में निधि पाने वालों की संख्या 9.16 लाख के आंकड़े को पार कर गई। 

अपात्र होते हुए सम्मान निधि लेने के मामले पहले भी आए हैं। दिसंबर 2020 में उत्तराखंड में 11296 आवेदकों से रिकवरी शुरू की गई। इसमें 9053 आयकरदाता व 2243 लोग दस हजार रुपये मासिक पेंशन लेते पाए गए। अब तक प्रदेश में आधे से अधिक किसानों से वसूली हो चुकी है। प्रक्रिया अब भी जारी है। 

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सम्मान निधि पाने वाले किसान की कुल संख्या

जनवरी 2019    :     4,15,351

जनवरी 2020    :    7,84,324

जनवरी 2021    :     8,71,585

जनवरी 2022    :    9,16,413

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!