Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, आतंकी साजिश नाकाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त से पहले आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे पाकिस्तान की तमाम साजिशों को नाकाम बनाते हुए जम्मू पुलिस ने देर रात अखनूर के कानाचक्क सेक्टर के सीमांत इलाके गुड़ा पट्टन में आईडी धमाका करने आए एक पाकिस्तानी हेक्साकाप्टर ड्रोन को मार गिराया।इस पाकिस्तानी ड्रोन में 5 किलो आइईडी बंधी हुई थी। पुलिस ने ड्रोन व उसके साथ बांधी गई आइईडी को बरामद कर लिया है। आसपास के इलाके में पुलिस व सुरक्षाबलों की मदद से सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

जम्मू जिले की कानाचक्क सेक्टर में आने वाले के गुड़ा पट्टन इलाके में इस ड्रोन को देर रात पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्टल से गोली दाग कर गिराया। ड्रोन में पांच किलो की आईडी फिट होने के साथ कुछ अन्य गोला, बारूद भी था। बरामद सामान को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नही किया है। अलबत्ता डीएसपी वरूण जंडियाल ने पुलिस द्वारा हेक्साकाप्टर मार गिराने की पुष्टि की है।

जिस जगह पर देर रात को यह ड्रोन गिराया गया, वहीं से सेना की अखनूर डिवीजन का मुख्यालय महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार नीची उड़ान भर रहे इस ड्रोन को देखते ही सब इंस्पेक्टर ने अपना निशाना बना लिया।

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर 27 जून को पाकिस्तानी ड्रोन से दो बम गिराए थे। इन धमाकों में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद से जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है। ड्रोन को लेकर बरती जा रही अतिरिक्त सर्तकता के कारण ही पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इससे पहले जून 2020 में सीमा सुरक्षाबल ने जम्मू संभाग के कठुआ जिले में इसी प्रकार की बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियार, गोली बारूद लेकर आए एक पाकिस्तानी हेक्साकाप्टर ड्रोन को मार गिराया था। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान ड्रोन आने की गतिविधियों में तेजी आई है।

पिछले करीब 20 दिनों में जम्मू जिले में पाकिस्तान के ड्रोन देखे जाने के करीब 10 मामले सामने आए हैं। ऐसे में वीरवार रात को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू एयर फोर्स स्टेशन की तर्ज पर कोई हमला करने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस साजिश को नाकाम बना दिया है। जम्मू एयरपोर्ट स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान की ड्रोन संबंधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी दिनों से जम्मू जिला केे सीमांत इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन के देखे जाने के मामले में बढ़ोतरी हुई है। खुफिया एजेंसियां भी लगातार इस बात का संकेत दे रहीं थी कि पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी जम्मू व श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। यही वजह है कि सुरक्षाबलों के साथ-साथ पुलिस जवानों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

आपको बता दें कि गत वीरवार तड़के पलांवाला-छम्ब सेक्टर जो अखनूर के साथ ही सटा हुआ है, कुछ स्थानीय लोगों ने वहां पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए तीन संदिग्ध आतंकियों को देखने की पुलिस को सूचना थी। सूचना के बाद से ही पुलिस, सेना सीमा से सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाए हुए है। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं, ये आइईडी उसी हमले में इस्तेमाल की जानी होगी। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलु पर गौर कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!