Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘पुष्पा 2’ से फहद फासिल की पहली झलक जारी, दिखा धांसू अवतार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, मुंबई। सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा द राइज’ की आपार सफलता के बाद से ही प्रशंसक फिल्म की अगली किस्त पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब निर्माताओं ने पुष्पा 2 से अभिनेता फहद फासिल का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।पुष्पा 2 में फासिल एसपी शेखावत की भूमिका को दोहराएंगे। पुष्पा में आखिरी सीन में फहाद और अल्लू अर्जुन (पुष्पा राज) को आमने-सामने देखा गया था। भंवर सिंह की आंखों में भडक़ रही ज्वाला साफ दिख रही थी। उस समय तो वो कुछ नहीं कर पाया, लेकिन अब पुष्पा 2 में बदला लेने के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं। पुष्पा में अपने हरियाणवी अंदाज से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था।

माइथ्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पुष्पा 2 से फहद की पहली झलक साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, टीम पुष्पा 2: द रूल बेहद प्रतिभाशाली फहद फासिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है। भंवर सिंह शेखावत सर प्रतिशोध के साथ बड़े पर्दे पर वापस आएंगे। ख़बरों की माने तो इस बार फहाद फासिल अल्लू अर्जुन को पहले से ज्यादा परेशान करते हुए नजऱ आएंगे। वही फहाद के लुक और किरदार को पहले से ज्यादा बोल्ड बनाया जा रहा है जो काफी अग्रेशन में रहने वाला हैं।

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पुष्पा 2021 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर पुष्पा 2 कब रिलीज होगी? तो बता दें कि सेकंड पार्ट पुष्पा: द रूल इस समय प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म लगभग पूरी होने वाली है। फिल्म इस साल के आखिरी में या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!